दिगविजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया इसराना में 13 मार्च को आयोजित जजपा की रैली का न्यौता
करनाल, आशुतोष गौतम ( 7मार्च ) जननायक जनता पार्टी व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगविजय सिंह चौटाला शनिवार को 13 मार्च को पानीपत के इसराना में होने वाली जजपा की रैली का न्यौता देने के लिए करनाल पहुंचे। अजय चौटाला के जन्मदिवस पर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। रामबाग में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में दिगविजय चौटाला ने डयूटियां सौंपी और कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता जनता को साथ लेकर रैली में पहुंचे। यह रैली इतिहास रचने जा रही है। दिगविजय चौटाला ने कहा कि 10 महीने में जजपा ने हरियाणा विधानसभा में 10 सीटें हासिल किया। अगले 50 महीनों में पार्टी संगठन को और मजबूत करते हुए 50 सीटें जीतने का काम कार्यकर्ताओं और जन समर्थन के बल पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जजपा बुजुर्गों की पेंशन 5100 रुपए का वादा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की आबकारी नीति प्रदेश की जनता के हित में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी ने जजपा के लिए दिन रात काम किया है। अब पार्टी सरकार में है। कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया जाएगा। दिगविजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जो वादे हरियाणा के युवाओं से किए हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। पहले की सरकारों में हरियाणा में प्रदेश के युवाओं को ही नौकरी नहीं मिलती थी। अब ऐसा नियम लाया जा रहा है, जिससे निजी कंपनियों में हरियाणा के 75 प्रतिशत युवाओं को नौकरी देना जरूरी होगा। इस अवसर पर जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला प्रधान प्रेम शाहपुर, राष्ट्रीय सचिव बृज शर्मा, प्रभारी मोहिसीन चौधरी, एससी सैल जिला प्रधान भीम सिंह जलाला, हरि सिंह संधु, जिला कार्यालय सचिव विनोद रायपुर, नीलोखेड़ी प्रधान इंद्रजीत गोराया, जिला प्रवक्ता यशकरण राणा, गुरलाल सरपंच, सरदूल सिंह, जयपाल मलिक, राजपाल प्रधान, जेपी दूहन, राजेश बस्तली, हलका प्रधान अमनदीप सिंह चावला, गुरदेव सिंह रंबा, उत्तम घणघस, कृष्ण फौजी, जगमाल राणा, ऋषि जाणी, युवा जिला प्रधान भीम सिंह मढाण, राहुल तंवर, नवजोत जलमाना व संगठन मंत्री मायाराम मौजूद रहे।
चिंता न करें किसान, सरकार देगी उचित मुआवजा- पत्रकारों से बातचीत में दिगविजय चौटाला ने कहा कि बेमौसम की बरसात से किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार मुआवजा देकर करेगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसान अपने नुकसान की रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार प्रदेश के हित में कार्य कर रही है। सभी वर्गों का ख्याल रखा जा रहा है। बेरोजगारी खत्म की जाएगी।