बारिश से फसलों को हुआ भारी नुक्सान
करनाल, आशुतोष गौतम ( 7मार्च ) जुंडला क्षेत्र में कई दिनों से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। बरसात के कहर की वजह से रबी की फसलें बिछ गई हैं। जिसमें प्रमुखतौर पर गेंहू व सरसों की फसल बर्बाद हो गई हैं। जिसके चलते किसानों में चिंता बनी हुई है। किसानों का कहना है कि आसमानी व सुल्तानी संकट की वजह से किसान परेशान हैं। बरसात के चलते खराब हो चूकी फसलों का प्रभावित किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि खराब हुई गेंहू की फसल पर सरकार 40 हजार रूपए प्रति एकड के हिसाब से मुआवजा दे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने गेंहू की फसल पर 40 हजार रूपए प्रति एकड मुआवजे की मांग की है। ताकि किसानों को आर्थिक संकट से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। किसान नेता ने कहा कि गेंहु की अगेती फसल को ज्यादा नुक्सान पंहुचा है। इस बेमौसम की बरसात से सब्जियों को भी भारी नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि तेज हवाओं के चलते गेंहु की फसलें धरती पर बिछ गई हैं जिससे फसल पकने के बाद भी उसके दाने कमजोर रहेंगे।