अल्पसंख्यकों को पाकिस्तान से भगाने व ननकाना साहब का नाम बदलने जैसी बातें करने के विरोध में भाजपा ने ऊना में रोष रैली निकाली
जसवाल, ऊना ( 7 जनवरी ) प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में सदर भाजपा ने पाकिस्तान के ननकाना साहिब में पवित्र गुरुद्वारे पर हुई पत्थरबाजी की घटना ,अल्पसंख्यकों को पाकिस्तान से भगाने की चेतावनी के साथ ननकाना साहब का नाम बदलने जैसी बातें करने के विरोध में रोष रैली का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस रैली में भाग लिया ।सदर भाजपा के अध्यक्ष हरपाल सिंह गोगी ने इस रैली की अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पाकिस्तान की असलियत ऐसी घटनाओं से सामने आती है कि किस प्रकार से अल्पसंख्यकों के विरुद्ध एक षड्यंत्र चलाया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है और इस घटना के दोषी को पकड़ने में 3 दिन पाकिस्तान की सरकार ने लगाए ।यह अपने आप में दर्शाता है कि यदि भारत सरकार का दबाव ना होता तो पाकिस्तान सरकार इस पर कोई कार्यवाही ना करती ।सतपाल सत्ती ने कहा कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि वे इस प्रकार का प्रयास करें कि ननकाना साहिब भारत में ही मिल जाए और फिर ना कोरिडोर की जरुरत पड़ेगी,न वीजा की और ना ही ऐसी घटनाएं हो पाएंगी। सत्ती ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय हितों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है, सरकार ने इस पत्थरबाजी की घटना को सख्ती के साथ उठाया है और पूरे देश भर में ही नहीं बल्कि विश्व में इस पत्थरबाजी की घटना की निंदा हो रही है ।उन्होंने कहा कि पवित्र गुरुद्वारे पर इस प्रकार का हमला सहन नहीं हो सकता ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह सिख समुदाय के साथ खड़ी है और पाकिस्तान को ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत हो या बाहर कहीं भी राष्ट्र विरोधी ताकतों को सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत के विरोध में बोलते हैं उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए ।उन्होंने कहा कि देश के कुछ शैक्षणिक संस्थानों में भी माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, टुकड़े-टुकड़े गैंग अलग एजेंडे पर काम कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि भारत में रहकर आजादी के नारे लगाने वाले कभी भी राष्ट्र प्रेमी नहीं हो सकते ।उन्होंने कहा कि यह लोग भारत की एकता और अखंडता को कमजोर करने वाले हैं और ऐसे कार्यों में कांग्रेसी और विपक्षी दल भी कुछ संस्थाओं के विशेष छात्रों को प्रोत्साहन दे रहे हैं ,यह राष्ट्र के लिए अच्छी बात नहीं है ।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर स्तर पर हिंसा को कुचलेगी और हिंसा को कभी भी सहन नहीं किया जाएगा। सतपाल सत्ती ने कहा कि ननकाना साहिब के गुरुद्वारे में पाकिस्तान में जो घटना हुई है फिर से साबित किया है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है, उनका जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, ऐसे में भारत सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय को नागरिकता देने में संशोधन किया है, जिसका चंद लोग स्वार्थ के चलते विरोध कर रहे हैं ।नागरिकता संशोधन कानून का देश समर्थन कर रहा है लेकिन राजनीतिक दल विरोध करने में मशरूफ है ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश का विकास और भारतीयता को मजबूत बनाना लक्ष्य है ।उन्होंने कहा कि जो लोग आज स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं, जनता उनको जानती है और उन पर कभी भी विश्वास नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में जिस प्रकार से अनेक मसलों को हल किया गया है,उससे देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर बढ़ा है।इस अवसर पर उधोग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार,सब्जी मंडी के चेयरमैन बलबीर बग्गा,जिला अध्यक्ष मनहोर लाल,मंडल महामंत्री अशोक धीमान,राहुल देव शर्मा, तिलक राज सैनी, सुरजीत सैनी, राकेश ठाकुर,मास्टर चमन लाल चौधरी, हरभजन मान, लखबीर लक्खी,कमल सैणी,जसबीर सिंह, दिलबाग सिंह, रुपिंदर सिंह देहल, बाबा जीत सिंह, कुलदीप सिंह, संतोख सिंह, प्रेम सिंह, मास्टर जागीर सिंह, बलराम सिंह, केडी शर्मा, मदन पूरी,तरुण पूरी, विनोद पूरी, हरमेश प्रभाकर, नरेश बिट्टू, बलबिंद्र गोलडी, शिव मेहन,खामोश जेतिक, वरुण मेहन, मोहित बेदी, हरदियाल सिंह, भूपिंदर सिंह,अनिल कुमार,पवन कपिला, तरसेम लाल,चरण दास, जशविन्दर गोगा,उधय वीर सिंह, राज कुमार पठानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
































