जिला कॉंग्रेस कमेटी शिमला शहरी अध्यक्ष अरुण शर्मा ने आज कनलोग वार्ड सदस्यों दावरा आयोजित नुकड़ सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की विफलताओं की जमकर पोल खोली व साथ ही साथ उपस्थित जनता को कॉंग्रेस मेनिफेस्टो के बारे मे जानकारी दी ।
अरुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र मे संयोजित न्याय योजना देश के लिए मील का पथर साबित होगी , केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही कांग्रेस सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72,000 रुपए न्यूनतम आय के तहत देगी इस योजना को न्यूनतम आय योजना (न्याय योजना ) का नाम दिया गया है ।
अरुण शर्मा ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में केंद्र सरकार ने केवल जनता का शोषण किया है , बेरोजगारों को 2 करोड़ नौकरियों का वादा करके बेरोजगार युवाओं की भावनाओं से खेलते रहे और इस चुनाव में चुनावी मुद्दा ही बदल दिया गया है , सरकार अपने स्व्यम के आंकड़े को झुठला रही है देश मे बेरोजगारी कि दर बढ़ती जा रही है और युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए मुद्दे बदले जा रहे हैं ।
अरुण शर्मा ने कहा कि देश मे भाजपा शासित केंद्र सरकार के कार्यकाल में संवेधानिक संस्थाएं कमजोर हुईं हैं , प्रदेश सरकार भी पिछले ढेढ वर्ष में केवल कांग्रेस सरकार दावरा किए गए कार्यों के फ़ीते काट रहीं हैं सारे विकास कार्य ठप पड़ें हैं ।
अरुण शर्मा ने कहा कि देश में नोटबंदी करके आपातकाल जैसे हालात पैदा करने वाले लोगो को जनता माफ नही करने वाली , छोटे कारोबारियों को जटिल जीएसटी के चक्कर में फंसाकर उनके काम धंधे बंद करवाने वाले ध्यान रखे कि ब जनता को उनके वादों और इरादों कि असलियत पता लग चुका है ।
अरुण शर्मा के कहा कि सेना का राजनीतिकरण करने वाली यह पहली सरकार है जो सेना के कार्य का भी श्रय खुद लेना चाहती है इनके लिए हर चीज राजनीति का मुद्दा है , देश भक्ति और राष्ट्रवाद की बात करने वाले अपने गिरेबान में झाँकें और जनता को जवाब दें इन पाँच वर्षों में कितने सैनिक शहीद हुए है और कितनी बार पाकिस्तान को जवाब दिया गया है ।
अरुण शर्मा ने कहा कि आने वाला वक्त युवाओं का है और युवा बेहतर जानता है कि कथनी और करनी का फर्क क्या है , कांग्रेस के नेता बड़े वादे नही करते काम करने पर विश्वास करते हैं , आदरणीय राहुल गांधी की सोच लोगो के विकास की सोच है और जनता का भरपूर प्यार उन्हे मिल रहा है निश्चित तौर पर केंद्र में कांग्रेस कि सरकार बनने जा रही है और प्रदेश कि चारों सीटें कांग्रेस जीत कर इस अभियान मे अपना सहयोग देगी ।
इस अवसर पर शिमला महिला अध्यक्ष तनु चौहान , वार्ड अध्यक्ष चंद्र मोहन चंदेल , पूर्व पार्षद प्रवीण कुमार, अतुल वोहरा , दलीप सिंह , जगमोहन चंदेल , मंजु रानी , नमिता चंदेल , वरुण चंदेल , सतीश कुमार , फायज अहमद , चेतनय , सुरिन्दर शर्मा , राजेन्द्र पाराशर , हेम चंद कश्यप व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

































