भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ग्राम पंचायत मलाहत के गांव भड़ाेलियां खुर्द में नवनिर्मित जिम का किया लोकार्पण

जसवाल, ऊना ( 3 दिसंबर ) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मंगलवार सुबह ग्राम पंचायत मलाहत के गांव भड़ाेलियां खुर्द में नवनिर्मित जिम का लोकार्पण किया। इस मौके पर सत्ती ने गांव के युवाओं को नशों से बचने का संदेश भी दिया। सत्ती ने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को खोखला करता है। बल्कि नशा करने वाले व्यक्ति के कारण उसका पूरा परिवार भी बर्बाद हो जाता है। उन्होंने युवाआंे और खासकर स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं काे नशों से दूर रहने का संदेश दिया और जिम का सदुपयाेग करने का आह्वान किया। सत्ती ने कहा कि पूर्व सरकार ने युवाओं के साथ हर वर्ग को ठगने का काम किया था। युवाओं के लिए जो खेल मैदान पूव्र भाजपा सरकार ने बनाने का काम शुरू किया, उन्हें कांग्रेस सरकार ने पांच सालों तक एक इंच भी आगे नहीं बढ़ाया। अब प्रदेश में दाेबारा भाजपा के सत्ता में आने के बाद न केवल पुराने खेल मैदानों का काम आगे बढ़ा है, बल्कि नए खेल स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं, जिससे युवाअाें को खेलों के प्रति आकर्षित करते हुए उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाया जा सके। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान गुरचरण सिंह, बीडीसी रवि जैलदार, मुनीष दूबे, सूबेदार अश्वनी कुमार, ओम प्रकाश, उदयवीर, अभिषेक राणा, विक्की, राजेश, अभिषेक शर्मा, रिटायर्ड प्रिंसीपल सतीश कुमार, शिवनाथ, जीवन कुमार, केडी शर्मा, हरि राणा भी मौजूद रहे।

































