होटल, स्कूल, अस्पताल, आर.डब्ल्यू.ए., मार्किट एसोसिएशन, गणमान्य व्यक्तियों
एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पुरस्कार वितरित किए गए।

करनाल, आशुतोष गौतम (3 दिसंबर) नागरिकों को साथ लेकर नगर निगम करनाल ने स्वच्छता मुहिम में अब तक प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर जिस मुकाम को पाया है, उस बारे मेयर रेणु बाला गुप्ता ने आज कहा कि यह उपलब्धि मील के पत्थर हासिल करने जैसी है, अभी मंजिल तक पहुंचना बाकी है। उनका तात्पर्य था कि अगले मास जनवरी में होने वाले राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में करनाल टॉप-10 में अपनी जगह बनाएगा। इसके लिए प्रयास जारी हैं। मेयर मंगलवार को शहर के डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में नगर निगम की ओर से आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कोई भी मुहिम या अंदोलन जनता की भागीदारी के बिना कभी पूरा नहीं हुआ, इसी को आधार बनाकर नगर निगम ने करनाल की जनता के साथ मिलकर स्वच्छता की उड़ान को नए पंख दिए। परिणामस्वरूप करनाल उत्तर भारत का सबसे स्वच्छ शहर और राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में सम्मानजनक स्थान जैसे अंलकार पा चुका है। उन्होंने बताया कि जिस मकसद को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी, उससे जुड़कर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में जन अंदोलन चलाकर नए आयाम दिए, जिससे इस प्रदेश का देश में गुणगान हुआ और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में यह मुहिम अब तक जारी है। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 पुरस्कार वितरण समारोह में आए, स्कूल, अस्पताल, होटल व आर.डब्ल्यू.ए. जैसे केटेगरी के विजेताओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए शुभकामनाएं देकर उनका मान बढ़ाया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे तथा नगर निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव ने इस अवसर पर पुरस्कार हासिल करने आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम अगले मास होने वाले राष्टï्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण का एक हिस्सा है। इस बार सर्वेक्षण से पहले तिमाही पर आधारित तीन स्वच्छ सर्वेक्षण लीग के तहत शहर में स्वच्छता की गतिविधियां चलाई गई। इससे पूर्व उप निगमायुक्त धीरज कुमार ने समारोह में पधारे अतिथियों के साथ-साथ प्रतिभागियां स्वागत किया। कनिका पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त अभियान पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की और फिर पुरस्कार वितरण समारोह शुरू हुआ। सभी पुरस्कार नगर निगम आयुक्त व मेयर ने वितरित किए। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वार्डो के पार्षद मुकेश अरोड़ा, जोगिन्द्र शर्मा, मोनू तथा पार्षद प्रतिनिधि भोपेन्द्र नौतना मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण इस प्रकार रहा-
स्वच्छता रैंकिग प्रथम तिमाही पुरस्कार के तहत प्राईवेट स्कूल केटेगरी में संत कबीर पब्लिक स्कूल प्रथम, दिल्ली व कर्ण पब्लिक स्कूल को द्वितीय तथा ओ.पी.एस. विद्या मंदिर व आर.एस. पब्लिक स्कूल को तीसरा पुरस्कार दिया गया। गुरू हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल व प्रताप पब्लिक स्कूल सैक्टर-6 को सांत्वना पुरस्कार मिला। सरकारी स्कूलो की केटेगरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड़ प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बांसो गेट द्वितीय तथा राजकीय प्राइमरी स्कूल बांसो गेट ने तृतीय स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर को सांत्वना पुस्कार मिला। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलो की केटेगरी में संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल जरीफा फार्म को प्रथम, एस.डी. आदर्श पब्लिक स्कूल को द्वितीय तथा विवेकानंद पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। एस.डी. मॉडल सी.से. स्कूल तथा डी.ए.वी. लड़के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिले। अस्पताल वर्ग में पार्क अस्पताल सी.एच.डी. सिटी प्रथम, अमृतधारा अस्पताल द्वितीय तथा विर्क अस्पताल को तृतीय पुरस्कार मिला। होटल केटेगरी में होटल नूर महल को प्रथम, होटल ज्वैल्स व विवान को द्वितीय तथा होटल डिवेंचर को तीसरा पुरस्कार दिया गया। जबकि नीलकंठ स्टार ढाबा को सांत्वना पुरस्कार मिला। रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन केटेगरी में सैक्टर-7 आर.डब्ल्यू.ए. को प्रथम, सैक्टर-9 आर.डब्ल्यू.ए. को द्वितीय तथा सैक्टर-13 आर.डब्ल्यू.ए. को तृतीय पुरस्कार दिया गया। मार्किट एसोसिएशन केटेगरी में नेहरू पैलेस मार्किट को प्रथम, कुंजपुरा रोड़ मार्किट को द्वितीय तथा ओल्ड जी.टी. रोड़ मार्किट को तृतीय पुरस्कार मिला। स्वच्छता रैंकिग द्वितीय तिमाही पुरस्कार के तहत प्राईवेट स्कूल केटेगरी में संत कबीर पब्लिक स्कूल को प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल को द्वितीय तथा प्रताप पब्लिक स्कूल जरनैली कॉलोनी तथा जेम्स पब्लिक स्कूल अल्फा सिटी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सरकारी स्कूलो की केटेगरी में राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर को प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर को द्वितीय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को तृतीय पुरस्कार मिला। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के वर्ग में संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल जरीफा फार्म को प्रथम, एस.डी. आदर्श पब्लिक स्कूल को द्वितीय तथा विवेकानंद पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। अस्पताल की केटेगरी में पार्क अस्पताल सी.एच.डी. सिटी को प्रथम, अमृत धारा अस्पताल आई.टी.आई. को द्वितीय तथा विर्क अस्पताल को तृतीय पुरस्कार मिला। होटल वर्ग में होटल नूर महल को प्रथम, द विवान को द्वितीय तथा होटल ज्वैल्स व होटल डिवेंचर को तृतीय पुरस्कार दिया गया। रेस्टोरेंट/ढाबा वर्ग में नीलकंठ स्टार को प्रथम, झिलमिल-टू को द्वितीय तथा दाना-पानी को तृतीय पुरस्कार मिला। रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन केटेगरी में सैक्टर-9 आर.डब्ल्यू.ए. को प्रथम, सैक्टर-7 आर.डब्ल्यू.ए. को द्वितीय तथा सैक्टर-13 आर.डब्ल्यू.ए. व रास रेज़ीडेंसी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। मार्किट एसोसिएशन वर्ग में नेहरू पैलेस मार्किट को प्रथम, कुंजपुरा रोड़ मार्किट को द्वितीय तथा ओल्ड जी.टी. मार्किट को तृतीय पुरस्कार मिला। सरकारी कार्यालय केटेगरी में एन.डी.आर.आई. को प्रथम, डी.डब्ल्यू.आर. को द्वितीय तथा सी.एस.एस.आर.आई. को तृतीय पुरस्कार मिला। कॉलेज वर्ग में गुरू नानक खालसा कॉलेज को प्रथम, के.वी.ए. डी.ए.वी. वूमेन कॉलेज को द्वितीय तथा दयाल सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इनके अतिरिक्त नागरिको में प्लास्टिक फ्री अभियान व घरों में कम्पोस्ट पिट बनाने के प्रति जागरूक करने को लेकर राम नगर के कृष्णा स्वयं सहायता समूह, झंझाड़ी से खुशी स्वयं सहायकता समूह तथा बलड़ी से प्रगति स्वयं सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान में सराहनीय योगदान देने वाले संस्थान, व्यक्तियों व नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। संस्थानो में होटल नीलकंठ, डिवेंचर, सवोए ग्रीन, नूर महल, हवेली, विर्क अस्पताल, टीम राहगिरी, चौरसिया पान भंडार, गणमान्य व्यक्तियों में शुभम, सुरेश पुनिया, संजय बत्तरा, भीम सिंह, संदीप लाठर, नरेश सहगल, दिनेश कथुरिया, आकाश भट्ïट, राजीव मल्होत्रा, कृष्ण लात तनेजा, रूप कुमार, राजेश शर्मा, दिलबाग कादयान तथा प्रितपाल सिंह पन्नू को सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों में उप निगमायुक्त धीरज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, जे.ई. राम निवास गुप्ता व राम निवास भौरिया, ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, सिटी टीम लीडर डॉ. प्रशांत त्यागी, लिपिक जितेन्द्र मलिक, कमल भाटिया, अंकित, पारस, अमन को मोटीवेटर दीपमाला व कुलदीप को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

































