श्री राम ग्लोबल स्कूल में चल रही तीन दिवसीय योग चैंपियनशिप का हुआ समापन
करनाल, आशुतोष गौतम (13 अक्तूबर) श्री राम ग्लोबल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय लड़के व लड़कियों की सीबीएससी नॉर्थ जोन -2 योग चैंपियनशिप का रविवार को विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र कक्कड़ ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुरेंद्र कक्कड़ ने विजेता प्रतिभागियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सीबीएसई के ऑब्जर्वर नीरज सोंधी योग शिक्षक लवलीन गाबा और स्कूल की प्रिंसिपल शिवानी कंदौला सहित सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों और स्कूल के अध्यापकों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल शिवानी कंदौला ने विजेता प्रतिभागियों को जीत की शुभकामनाएं दी और कहा की सभी विजेता खिलाडिय़ों ने पूरी मेहनत के साथ इस प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। गौरतलब है कि तीन दिवसीय इस योग चैंपियनशिप में हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल और जम्मू कश्मीर के 130 स्कूलो के 650 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के फाइनल परिणाम इस प्रकार रहे।
लडक़ों की टीम इवेंट प्रतिस्पर्धा
लडक़ों की टीम इवेंट प्रतिस्पर्धा में हिसार के सेंट मैरी स्कूल ने 546 .5 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता । पुंडरी के डीएवी स्कूल ने 529.5 अंक लेकर सिल्वर मेडल जीता जबकि हिसार के ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल ने 487 अंकों के साथ ब्राउंस मेडल जीता।
लड़कियों की टीम इवेंट प्रतिस्पर्धा
लड़कियों की टीम इवेंट प्रतिस्पर्धा में हिसार के ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल ने 484 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता । वही पानीपत के आर्य गल्र्स स्कूल को 472 अंकों के साथ सिल्वर मेडल मिला और पानीपत से ही गुरु ब्रह्मानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 469 अंकों के साथ ब्राउजऱ मेडल मिला।
लडक़ों की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा
लडक़ों की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में हिसार के सेंट मैरी स्कूल के खिलाड़ी दीपक ने 157.5 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया जबकि सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल के खिलाड़ी आसिफ ने 153.5 अंकों के साथ सिल्वर पदक जीता वही पुंडरी के डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी शिवम राज ने 152 अंको के साथ ब्राउंस मेडल जीता।
लड़कियों की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा
लड़कियों की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में हिसार के ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल कि दीपिका ने 155 अंक लेकर गोल्ड मेडल जीता । हिसार के विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी नें 147.5 अंक लेकर सिल्वर मेडल जीता जबकि फरीदाबाद के होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की सृष्टि ने 143 5 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।






























