झाडमाजरी-पट्टा व गोयला में रविवार 20 को बिजली बंद , विभाग ने लोगों से की सहयोग की अपील
बीबीएन 19 अक्तूबर शांति गौतम
आवश्यक रखरखाव व मुरम्मत के कारण सब डिवीजन गोयला के तहत पट्टा महलोग में 20 अक्तूबर रविवार को बिजली बंद रहेगी। एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि इस कारण से पट्टा, भावगुडी, जगजीत नगर, घरेड, घयान, गोयला, बडल, सूआ, ढकरियाना में इस दिन सुबह नौ बजे से पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं दूसरी ओर एक्सईएन बददी रोबिन बैंसल ने बताया कि आवश्यक रखरखाव व मुरम्मत के कारण 20 अक्तूबर को झाडमाजरी के समस्त उद्योगों, बरोटीवाला व झाडमाजरी गांव, पलांखवाला, कोटला, बल्याणा, बटेड, बुरांवाला, जुड्डी कलां, डोगरांवाला, हिल व्यू, सनसिटी, ऋषि अपार्टमेंंट, बीबीएनडीए आफिस और कालोली, बददी टोल बैरियर, एस पी आफिस, सतीवाला, दामोवाला, हरिपुर, सूरजपुर, पट्टा, हिलटॉप, कंडोल, न्यू टाऊन अपार्टमेंट व सिक्का होटल सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। उन्होने लोगों से सहयोग की अपील की है।































