विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी
उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के अपने मूल्यों को साकार करते हुए स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम सफलतापूर्वक घोषित किए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया तथा अपनी प्रतिभा, परिश्रम और लगन का उत्कृष्ट परिचय दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। वार्षिक परीक्षा परिणाम में कक्षा ग्यारहवीं (विज्ञान) में अनिका जोशी प्रथम, पलक द्वितीय एवं आहाना तृतीय रही।
कक्षा ग्यारहवीं (वाणिज्य) में वर्णिका जैन प्रथम, राहत द्वितीय तथा रोज़ल तृतीय रही। कक्षा नौवीं में वृंदा प्रथम, रीत द्वितीय एवं वृतिका तृतीय रही। कक्षा आठवीं में शाश्विता एवं ऐशिता प्रथम, रिद्धिमा दुआ द्वितीय तथा अन्वी शर्मा तृतीय रही। कक्षा सातवीं में आराध्या कौशल प्रथम, कनिष्का ठाकुर द्वितीय एवं शिवी शर्मा तृतीय रही। कक्षा छठी में सीरत चौधरी एवं मनन सैनी प्रथम, मन्नत शर्मा द्वितीय तथा वृंदा ठाकुर एवं मन्नत तृतीय रही। कक्षा पाँचवीं में आरव कौशिक प्रथम, वैदिक शर्मा द्वितीय तथा ओमांश व अखिलेश कौशल तृतीय रहे। कक्षा चौथी में प्रणवी जसवाल प्रथम, रुहानी द्वितीय एवं अविका चेतल तृतीय रही। कक्षा तीसरी में दिव्यांश प्रथम, शिवाय, शुभांगी एवं नायरा द्वितीय तथा अद्विका, स्वास्तिक, रेहान धीमन, जस्मीत एवं अव्युक्त तृतीय रहे। कक्षा दूसरी में अभयराज, सूर्यांश डोगरा एवं अवनि सैनी प्रथम, सनिध्य द्वितीय तथा आराध्या ठाकुर तृतीय रही।
कक्षा पहली में बृंदा शर्मा प्रथम, वेदांत व दिव्यांशी द्वितीय तथा माहिरा शर्मा व सक्षम वर्मा तृतीय रहे। यूकेजी कक्षा में रुद्रांश ठाकुर, युवान ठाकुर, रिदम चौहान एवं रेयांश जसवाल प्रथम रहे। अनिक ठाकुर, अध्विक ठाकुर, गुरकीरत कौर, गुरमन सिंह, स्ताव्य ठाकुर, कृदय ठाकुर, रित्वि शर्मा, अनाया एवं हरनूर कौर द्वितीय रहे, जबकि निश्का बंगा, हर्षिका अरोड़ा, पार्थ बछलास, विवान सिंह जसवाल एवं अरमान सिंह तृतीय रहे। एलकेजी कक्षा में शिविका राणा, प्रेजल धीमन एवं आरव सिधु प्रथम रहे। अर्नव कुमार, गुरनूर कौर, आयुष सैनी एवं प्रिशा सैनी द्वितीय रहे, जबकि जसराज सिंह, कविश ठाकुर, निगम शर्मा, प्रनीत, वल्लभ अग्निहोत्री, अन्वी सिधु एवं नित्या सेखरी तृतीय रहे। नर्सरी कक्षा में शनाया, शिव्या बरोरा, भाविका, अमोलिक, सारांश, शिविका राणा, सोनाक्षी एवं नविश प्रथम रहे। आशिविका, अनिका चौधरी, अश्नूर, धनुष, शिवेन, अरुही, अव्याया पुरी एवं गुरबाज सिंह द्वितीय रहे, जबकि प्रतिष्ठा धीमन, रेयांश धीमन एवं शिवांशी ठाकुर तृतीय रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।






























