अंत:महाविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी में भावी वैज्ञानिकों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
करनाल, आशुतोष गौतम।( 14 जनवरी ) पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को अंत:महाविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के 136 विद्यार्थियों ने 68 मॉडल प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। उपायुक्त श्री निशान्त यादव प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी युवा प्रतिभाओं के लिए शानदार मंच है और सभी विद्यार्थियों को इस मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने उपायुक्त श्री निशान्त यादव का महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए समनव्यक डॉ. सतीश गुप्ता व सभी विभागाध्यक्षों को बधाई दी। उप प्राचार्या डॉ. राजेश रानी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। फीजिक्स विभाग में शुभम एवं अभिषेक की टीम पहले स्थान पर, कपिल व सिंटू दूसरे और गुरलीन एवं रोहित की टीम तीसरे स्थान पर रही। रसायन विभाग में कुशल अरोड़ा व सत्यम की टीम पहले स्थान पर और आरती एवं अनु की टीम दूसरे स्थान पर रही। कंप्यूटर साइंस विभाग में महकदीपक कौर व एकता की टीम पहले स्थान पर, रवि सिंह व सूरज की टीम दूसरे व आशीष एवं प्रद्युमन की टीम तीसरे स्थान पर रही। भूगोल विभाग में काजल व राहुल की टीम पहले स्थान पर, स्वाति व निकिता दूसरे व सोनम भाटिया व शिल्पा की टीम तीसरे स्थान पर रही। मनोविज्ञान विभाग में सुप्रिया अरोड़ा व अंजू शर्मा की टीम पहले स्थान पर व रतिका एवं अनु की टीम दूसरे स्थान पर रही। वनस्पति विज्ञान विभाग में ईलीन व सांघवी की टीम पहले स्थान पर, सिमरन व निकिता की टीम दूसरे और चीनू व खुशबू की टीम तीसरे स्थान पर रही। जीव विज्ञान विभाग में मुकुल व खुशी की टीम पहले स्थान पर और गंगा व कंचन की टीम दूसरे स्थान पर रही। जैव प्रौद्योगिकी विभाग में तनु व वंशिका की टीम पहले स्थान पर और विकास व तमन्ना की टीम दूसरे स्थान पर रही। गृह विज्ञान विभाग में पल्लवी व अनु की टीम पहले स्थान पर, अंकिता व प्राची की टीम दूसरे और सिमरन व प्रीतिका की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा, उप प्राचार्या डॉ. राजेश रानी, डॉ. सुभाष जागलान, डॉ. जरनेल सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. प्रवीण वत्स, श्रीमती पूनम भंडारी, डॉ. पंकज गिल, श्रीमती ज्योति रोजरा, प्राध्यापिका शिखा और प्राध्यापिका सरला समेत विभिन्न विभागो के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

































