गौसेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने पर किया गया पुरस्कृत, श्रद्धाभाव से हुआ श्रीमदभागवत कथा का समापन
करनाल, आशुतोष गौतम (23 फरवरी ) जाणी रोड स्थित श्री कृष्ण गोपाल गऊशाला में आयोजित श्री मद्भागवत कथा समापन महोत्सव बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहुति डाली और गाय पूजन करके उन्हें गुड़ व चारा अर्पित किया। सांसद संजय भाटिया ने भी गौशाला में आयोजित महोत्सव में शिरकत की और श्रद्धालुओं को गौसेवा के लिए प्रेरित किया। इस पावन अवसर पर गौ सेवा में पूर्ण समर्पित स्वामी गोपाल गोस्वामी जी व गोशाला कमेटी की ओर से गौ सेवा में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के लिए हरियाणा के सुप्रसिद्ध कलाकार पं. अशवनी शर्मा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। और भविष्य में भी अहम योगदान देते रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया। स्वामी गोपाल गोस्वामी जी ने कहा कि संंसार में केवल मानव जीवन में ही प्रत्येक कार्य संभव हैं। जो भी व्यक्ति इस जीवन में पुण्य वह सदियों तक याद किया जाता है और गाय की सेवा करने वाले हमेशा ही सभी के लिए कृपा के पात्र बनते हैं। गाय के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण जी ने भी गाय की सेवा को अहम स्थान देते हुए संसार के सामने मिसाल पेश की है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गाय की सेवा करनी चाहिए क्योंकि इनकी सेवा से लाखों यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को गौ सेवा के लिए बढ़-चढ़कर दान व चारा इत्यादि देने का आह्वान भी किया। थाना भवन से पधारे भागवत व्यास पं. राकेश उपाध्याय ने गौभक्तों को अपने जीवन में निरंतर गायों की सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया। कथा वृतांत सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण जी को बुरी नजर से बचाने के लिए उनकी माता यशोदा गाय के गोबर से तिलक करती थी। कलाकारों ने भजनों के माध्यम से गाय की महत्ता को दर्शाया तो श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा पंडाल जय गोवर्धन जय गोपाल के पवित्र जयघोष से शौभायमान हो उठा। महोत्सव में स्वामी गोपाल गोस्वामी जी, गऊशाला प्रधान कृष्ण मुरारी सिंगला, उप प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश सेहरा, महासचिव प्रेम शर्मा, सतीश शर्मा शिमला, लक्ष्मण सलूजा, अश्वनी शर्मा, बलवान फौजी, विनोद शर्मा, संजय रोड, सुभाष रोड, तरूण शर्मा, पवन थरेजा, भगवान दास सिंगला, विरेन्द्र कुमार, बलबीर भोला, रामपाल, ईश्वर सिंगला, परमेश्वरी देवी, सतपाल, नीटु, जगदीश, रमेश गोयल, अनुराग शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्वालु उपस्थित थे।