रविदास जयंती पर किया प्रभावफेरी का आयोजन
करनाल, आशुतोष गौतम ( 7 फरवरी ) हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती के पर शहर में प्रभावफेरी का आयोजन किया जा रहा है। सभा के अध्यक्ष अशोक अहलावत ने बताया कि सुबह गुरु रविदास मंदिर के प्रांगण से सुबह विधिवत पूजा अर्चना कर प्रभातफेरी निकाली जाती है। यह प्रभातफेरी पिछले 19 तारीख से लगातार निकाली जाती हैं। इसका समापन 8 फरवरी को होगा आज की प्रभातफेरी वीरेंद्र के घर पहुँची और वहां पर संगत ने कीर्तन भी किया। इस प्रभात फेरी का उद्देश्य नगर की सुख शांति वा धर्म का प्रचार करना है। 9 को सुबह सत्संग होगा और उसके बाद गुरुजी का अटूट लंगर बरताया जाएगा। इस अवसर पर अनिल जेयन्त, शोहनवीर शेरवाल, सुशील, रमेश, धर्मपाल, रघबीर जास्त, ईश्वर चंद के अलावा काफी संख्या में संगत प्रभात फेरी के साथ चल रही थी।
































