आईटीआई ऊना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम,न्यू जीवन केयर होम सुसाइटी ने नाटक के जरिय दिखाई कड़वी बुराई
जसवाल, ,ऊना (15 नवंबर)– नशे के विरुद्ध एक माह तक चलने वाले विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में हुआ, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने की। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि जिला ऊना को नशा मुक्त बनाने में समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। सभी को इस सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का इस्तेमाल ज्यादा है और सीमा से सटे होने की वजह से जिला ऊना में भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश सरकार इस गंभीर समस्या के प्रति चिंतित है और इसीलिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2019 तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को फिट इंडिया व स्किल इंडिया जैसे अभियानों के साथ जुड़ना चाहिए और नशे से दूर रहने का प्रण लेना चाहिए। न सिर्फ स्वंय बल्कि दूसरों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना चाहिए ताकि कोई भी परिवार बर्बाद न हो। डीसी ने कहा कि एक महीने तक पूरे जिला में इसी तरह के कार्यक्रम चलेंगे जिसमें लोगों जागरूक बनाया जाएगा और इस काम में सरकार का हर विभाग काम में लगा है।
घर बर्बाद करता है नशाः एसडीएम
कार्यक्रम में उपस्थित एस.डी.एम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और नशा युवा पीढ़ी के लिए आज सबसे बड़ा खतरा है। नशा घर बर्बाद करता है, ऐसे में सभी को इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध संदेश हर घर, हर कोने में पहुंचना चाहिए।

विशेषज्ञों ने बताए नशे के दुष्प्रभाव
जिला स्तरीय कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग की डॉ. किरण शर्मा ने ध्यान व योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी। महिला थाना ऊना की एस.एच.ओ इंस्पेक्टर इंदु व जिला न्यायवादी ठाकुर भीष्म चंद ने नशे के कानूनी पहलूओं के बारे में युवाओं को जागरूक किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अजय अत्री, मास्टर ट्रेनर असीम कुमार व जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह ने भी विद्यार्थियों को नशे के दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

ये रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल, एएसपी विनोद कुमार धीमान, डीएसपी अशोक वर्मा, जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा, जिला न्यायवादी भीष्म ठाकुर, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक लाल सिंह, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. एसके नाग, आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य यशपाल रायजादा,न्यू जीवन केयर होम सुसाइटी ऊना महेंंद्र वालिया, आरटीओ एमएल धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नशे के विरुद्ध ऊना में निकली प्रभात फेरी

नशे के विरुद्ध विशेष अभियान का शुरूआत ऊना में प्रभात फेरी से हुई। सुबह 6 बजे प्रभात फेरी शुरू हुई, जिसे उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में एसडीएम ऊना. डॉ. सुरेश जसवाल, जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह, डीएसपी अशोक वर्मा, आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य यशपाल रायजादा, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. एसके नाग, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी एम पी भराड़िया सहित कई विभागों के अधिकारी व युवा शामिल हुए।
प्रभात फेरी मेन बाजार से होते हुए गुरूद्वारे तक गई और फिर अरविंद मार्किट से मुख्य सड़क होते हुए एमसी पार्क पर संपन्न हुई। इस दौरान नशे के विरुद्ध नारे भी लगाए गए।






























