सेंट पॉल डिवाइन स्कूल में विद्यार्थियों की निशुल्क हेल्थ जांच की गई
करनाल, आशुतोष गौतम ( 24 oct) सेंट पॉल डिवाइन स्कूल में विद्यार्थियों की निशुल्क हेल्थ जांच की गई। इसका आयोजन पूर्ण हॉस्पिटल के एम.डी. डॉक्टर मुनीष बंसल द्वारा किया गया। डा. मुनीष बंसल ने बताया कि स्वस्थ रहने के कई रहस्य व संतुलित भोजन के टिप्स हैं, जो बच्चों को बार-बार समझाये जाते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि उन्हें दिन में दो बार दातुन ब्रश करना चाहिए। फास्ट-फूड से परेहज करना चाहिए। प्रधानाचार्य प्रीति गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। जीवन में यदि धन जाता है तो कुछ जाता है, लेकिन एक बार यदि स्वास्थ्य चला गया, तो सभी कुछ खत्म हो जाता है। डा. मुनीष ने बच्चों को फोन व टीवी न देखने की भी सलाह दी और समझाया कि उन्हें समय से उठना और समय से सोना चाहिए। खाना समय पर खाना चाहिए। प्रीति गुप्ता ने डॉ मुनीष बंसल को इस आयोजन का धन्यवाद किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चे व स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।































