कैलाश से इंद्री रोड तक बनेगी सडक़, 1 करोड़ की लागत से होगी तैयार
करनाल, आशुतोष गौतम ( 22 अक्तूबर) कैलाश से इंद्री रोड तक बनने वाली सडक़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह सडक़ बनने से कई गांवों के ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। इस सडक़ पर करीब एक करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनय पोसवाल ने बताया कि इस सडक़ के बनने से गांव कैलाश टिकरी, बसंत विहार, लोधा गामड़ी, अल्फा सिटी सहित कई गांवों के लोगों के लिए लाभकारी होगी। इस सडक़ के ना बनने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यहां से गुजरने वाले वाहन चालक भी काफी परेशान रहते थे लेकिन इस सडक़ के बनने से लोगों की समस्या दूर हुई और लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पूरे प्रदेश में सडक़ो का जाल बिछाया है। टूटी सडक़ो से लोगों को राहत मिली है। गांव-गांव में नई सडक़ो का निर्माण किया गया है। इंद्री हलके में भी रिकार्ड तोड़ विकास हुआ है। लोगों को भाजपा सरकार में काफी राहत मिली है। जो विकास बीते पांच सालों में प्रदेश और इंद्री हल्के में हुआ है वह आज तक कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है, जिससे प्रदेश के विकास को अधिक गति मिलेगी। इस मौके पर नीटू चौधरी, विपिन पोसवाल, प्रवीन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
































