यह उपलब्धि हासिल करने वाला करनाल प्रदेश का पहला जिला, डीसी एवं महापौर ने शहर वासियों को दी बधाई
करनाल, आशुतोष गौतम। कोरोना काल के बीच करनाल वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से कचरा मुक्त शहरों के राष्ट्रीय परिणामो में अपना करनाल शहर 3 स्टार हासिल करने पर इस बार भी प्रदेश का सिरमौर बना है। खास बात यह है कि हरियाणा के मात्र 2 शहर परिणामो की सूची में आए हैं, जिनमें करनाल को 3 स्टार और रोहतक को केवल 1 स्टार मिला है। यही नहीं चण्डीगढ़ जैसे शहर को भी 3 स्टार ही मिले हैं। इस उपलब्धि के लिए जिला उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव तथा महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सभी शहर वासियों को बधाई दी है।
कैसे हुआ सभव: – डीसी ने बताया कि गारबेज फ्री सिटी का बीते दिसबर में उपरोक्त मंत्रालय की ओर से सर्वे करवाया गया था, जिसमें 25 पैरामीटर थे। जबकि बीते वर्ष के सर्वे में 19 पैरामीटर थे, इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार का सर्वे टफ था। उन्होंने बताया कि सर्वे में टीम के सदस्यों ने डोर टू डोर कॉलेक्शन, सैग्रीगेशन, हानिकारक व सिंगल यूज़ प्लास्टिक व डिस्पोजल वस्तुओं का प्रयोग ना करने के लिए जागरूकता अभियान तथा बैग बैंको की स्थापना, स्लाटर हाऊस में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, गीला एंव सूखा कचरे से कपोस्ट, सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट प्लांट में वेस्ट प्रबंधन, ओ.डी.एफ. प्लस-प्लस तथा पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले प्लास्टिक कैरीबैग का प्रयोग करने वालों पर लगाई गई पैनल्टी जैसे पैरामीटर को परखा और उसी से शहर को गारबेज फ्री सिटी में 3 स्टार हासिल होने का आधार तैयार हुआ।
क्या होगा 3 स्टार :- डीसी ने बताया कि करनाल शहर पहले ही ओ.डी.एफ. प्लस-प्लस है, स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में ओ.डी.एफ. प्लस-प्लस के 500 और गारबेज फ्री सिटी में 3 स्टार के 600 नबर हैं, अर्थात 6000 अंको की स्वच्छ शहरों की प्रतिस्पर्धा में अपने शहर के 1100 नबर पक्के हो गए हैं। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छता के सभी उपाय किए जाएंगे और करनाल को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ शहरों की सूची में समानजनक स्थान पर रखा जाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी करनाल को 3 स्टार मिले थे और इस वर्ष भी नागरिकों की सहयोग से शहर से इस उपलब्धि को कायम रखा है। भारत सरकार के आवास एवं शहरी मंत्रालय की ओर से मंगलवार को ही परिणाम घोषित कर मेल से 3 स्टार का परिणाम पत्र भी पे्रेषित कर दिया है। उपायुक्त ने करनाल वासियों से कहा है कि वे गारबेज फ्री सिटी में 3 स्टार लेने के साथ-साथ कोरोना से भी बचाव रखें। इसका सबसे आसान व एहतियाती उपाय लॉकडाउन के नियमो का पालन करना है, सभी लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। एक व्यक्ति दूसरी से कम से कम एक मीटर की दूरी पर रहे।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने भी करनाल को गारबेज फ्री सिटी के सर्वे में 3 स्टार हासिल करने की उपलब्धि के लिए बधाई देते हुआ कहा कि गत वर्ष भी शहर को 3 स्टार मिले थे और ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले करनाल प्रदेशभर में अकेला शहर है। इसके लिए उन्होंने नागरिकों के सहयोग की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश के मुयमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में करनाल के लोगों ने अब स्वच्छता से अपना नाता पक्का कर लिया है और स्वच्छता को लेकर आम नागरिक के व्यवहार में तबदीली आई है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में नगर निगम करनाल की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढेगा और ऐसे प्रयास किए जाएंगे कि हमारा शहर राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-10 की रैंकिंग में आए।