समाज का निर्माण करने व समाज को आगे बढ़ाने में श्री भगवान विश्वकर्मा का अहम योगदान: जगमोहन
श्री विश्वकर्मा कान्ट्रेक्टर संगठन द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह का किया गया आयोजन
करनाल, 17 सितंबर ( आशुतोष गौतम) सेक्टर-32 में श्री विश्वकर्मा कान्ट्रेक्टर संगठन द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन। इस अवसर पर भंडारे व हवन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप व जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रधान विनोद व अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। राज्यसभा सांसद रामकुमार व जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद से कार्यक्रम के आयोजकों व समस्त संगठन के सदस्यों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि श्री भगवान विश्वकर्मा ने सृष्ठि की रचना की है। समाज का निर्माण करने व समाज को आगे बढ़ाने में श्री भगवान विश्वकर्मा का अहम योगदान रहा है। हमें श्री भगवान विश्वकर्मा के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर एक अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि श्री भगवान विश्वकर्मा विज्ञान व तकनीकि के जनक है। हिंदू मानवता के अनुसार पूर्णाक काल में देवताओं के अस्त्र-शस्त्र व सोनी की लंका, पुष्पक विमान, इंद्र का व्रज, भगवान शिव का त्रिशुल, पांडाओं की इंद्रप्र्रस्थ नगरी, भगवान कृष्ण द्वारिका नगरी को भी बनाया था। आज भगवान विश्वकर्मा की कृप्पा से ही लोखों करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में त्रिवेणी लगाकर दीर्घ आयु की कामना की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने अपने जीवन के अनुभव भी सांझा किए और सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप प्रधान गुरुचरण, रोहित उपप्रधान, चेयरमैन परमाल सिंह, महासचिव ऋषिपाल सैनी, नंद किशोर महासचिव, महेंद्र खुराना, सुरेश मेहतो, कृष्ण लाल, अनिल जागड़ा, रामा पंडित, संदीप शर्मा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट जयपाल कश्यप, कोषाध्यक्ष उमा शंकर लखविंद्र सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
































