टूल रूम की स्थापना से हिमाचल प्रदेश के बड़े और छोटे उद्योगों को बड़े स्तर पर होगा लाभ – प्रो राम कुमार
जसवाल, ऊना ( 25 जनवरी ) प्रदेश को मिले पहले टूल रूम जिसकी लागत 17 करोड़ रुपये है जोकि बाथू बाथड़ी में स्थापित होने जा रहा के लिए हरोली ब्लॉक के उद्योगपतियो ने एचपीएसाईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार को शाल टोपी देकर सम्मानित किया व उनका आभार जताया । गौरतलबल है कि कांगड़ जनसभा में एचपीएसाईडीसी के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से हरोली के बाथू बाथड़ी में टूल रूम वर्कशाप खोलने की मांग की थी जिसपर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मांग को मानते हुए बाथू बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में टूल रूम वर्कशाप खोलने की घोषणा भी की थी अब टूल रूम की घोषणा से उद्योगपतियो में खुशी की लहर दौड़ गयी है | वही बाथू बाथड़ी में स्थापित होने वाला यह टूल रूम वर्कशाप प्रदेश की पहली टूल रूम वर्कशाप है । टूल रूम की स्थापना से हिमाचल प्रदेश के बड़े और छोटे उद्योगों को बड़े स्तर पर लाभ होगा क्योंकि पहले हर तरह के टूल बाहरी राज्यो से बनवाने में उधोगों को कड़ी मशक्कत के सामने करना पड़ता था जबकि तूल रूम के स्थापित होने से यही पर यह सुविधा मिलेगी । वही रेलवे के टूल भी इसी टूल रूम की वर्कशाप में बनाए जाएंगे जिससे यहां एक ओर स्थानीय स्तर पर लाभ होगा वही दूसरी ओर क्षेत्र के युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध होगा । एमएसएमई उद्योगों को इस टूल रूम वर्कशाप का सबसे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि जिला ऊना सहित बद्दी बरोटीवाला , नालागढ़ , काला अम्ब , गगरेट , अम्ब जैसे औद्योगिक क्षेत्र को भी इस टूल रूम का लाभ मिलेगा जिससे उनको हर छोटी टूल बनवाने के अब बाहरी राज्यो में नही जाना होगा जिससे समय के साथ साथ उनके राजस्व में भी बड़ा लाभ होगा । स्थानीय उद्योगपतियो में हरोली ब्लॉक औद्योगिक संघ के चेयरमैन राकेश कौशल , अध्यक्ष सुरेश शर्मा , भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव राणा , एन के शर्मा , राजिंदर सिंह , अर्जुन सिंह , चरण सिंह , दर्शन सिंह , अमन ठाकुर सहित ने प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर , उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर , एचपीएसाईडीसी उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार का टूल रूम वर्कशाप की मंजूरी के लिए आभार प्रकट ओर कहा कि यह प्रो राम कुमार की मेहनत का नतीजा है कि आज टूल रूम वर्कशाप जैसा बड़ा प्रोजेक्ट हरोली को मिला है तथा मुख्यमंत्री से इसकी घोषणा करवा कर इसको अमलीजामा पहनाना तथा टूल रूम वर्कशाप के स्थापित होने से युवाओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे । उन्होंने कहा कि टूल रूम वर्कशाप प्रोजेक्ट से हरोली के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ।

































