मृतक बालक के परिवार को 10000 की सहायता दी
Baddi, 6 मई गौतम, सरकार द्वारा जाँडू गाँव के भगत सिंह पुत्र चमन लाल को फौरी राहत के रूप में 10000/- रु की सहायता प्रदान की गयी है । यह जानकारी देते हुए रामशहर के नायब तहसीलदार बालकराम ने बताया कि आज प्रातः तहसीलदार विमला पोखरियाल वर्मा एवं ऑफिस कानूनगो बलवंत सिंह द्ने स्वय जाकर पीड़ित परिवार को यह राशी प्रदान की । उल्लेखनीय है कि जाँडू गाँव के भगत सिंह के इकलौते चार वर्षीय पुत्र मनीष की पानी के टैंक में डूबने से मृत्यु हो गई । विमला पोखरियाल वर्मा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बालकराम ने पीड़ित परिवार से मिलकर दुर्घटना पर दुःख जताया एवं परिवार को सांत्वना प्रदान की ।































