कहा की देशद्रोही विचारधारा रखने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
मदन मैहरा , परवाणू (13 अक्तूबर) कसौली में चल रहे खुशवंत सिंह लिटफेस्ट कार्यक्रम में कुछ साहित्यकारो का पाकिस्तान के प्रति प्रेम देखकर राष्ट्र भक्त, राष्ट्रहित चिंतक संगठन बजरंग दल ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए रोष प्रकट किया है। बजरंग दल के प्रदेश सह संयोजक भाई पवन समैला ने कार्यक्रम के दोरान हिन्दू भावनाओं को भड़काने हेतु श्री राम जन्मभूमि व धारा 370 हटाऐ जाने के संदर्भ में दी गई टिप्पणी पर कडा रोष प्रकट किया है । पवन समैला ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि का मामला सुप्रीमकोर्ट में लम्बित है उस मामले पर साहित्यकार सादिया देलवी द्वारा कोई बयान देना सुप्रीमकोर्ट की अवहेलना है । श्रीराम जन्मभूमि मामला करोड़ों – करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि यह बयान हिन्दू भावनाओं को भड़काने वाला है। उन्होंने कहा की देश के सैनिकों का सिर काट कर ले जाने वाले हर समय देश को हानि पहुंचाने बारे प्रयास में लगे दुश्मन देश पाकिस्तान के प्रति अपना प्रेम दिखाने वाले साहित्यकारो को शर्म आनी चाहिए। खाते देश का है और प्रेम पाकिस्तानियो से दिखाते हैं । पवन समैला ने चेतावनी देते हुए कहा की भारत देश में देशद्रोही विचारधारा रखने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा । फिर वो चाहे कोई साहित्यकार हो या कोई और, हमारे लिए देेेश सर्वोपरि है और देश से बढ़कर कुछ भी नहीं । पवन समैला ने इस कार्यक्रम में धारा 370 के जम्मू-कश्मीर से हटाए जाने पर चर्चा बारे कहा की भारत सरकार द्वारा धारा 370.35A हटाना जनहित में है और
चंद गद्दरों को छोड़कर सभी देशवासी खुश हैं। बजरंग दल प्रदेश सह संयोजक पवन समैला ने लेखिका व पत्रकार तवलीन सिंह के उस बयान पर भी कड़ा ऐतराज व रोष प्रकट किया है जिसमें तवलीन सिंह ने कहा कि देश में लिंचिग केवल मुसलमानों के साथ ही हो रही है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में हिन्दू परिवार की निर्मम हत्या को लिचिग से नहीं जोड़ा जा सकता , पवन समैला ने कहा कि इस प्रकार की घटना यदि किसी हिन्दू मानस ने की होती तो ढिंढोरा पीट-पीट कर ये ही कहते की ये लिचिग है और यदि कोई मुसलमान हिन्दुओं के पूरे परिवार की निर्मम हत्या कर दे तो इसे लिंचिग से नहीं जोड़ना चाहिए । पवन समैला ने काहा की तवलीन सिंह का यह बयान हिन्दू मुस्लिम दंगे भड़काने वाला है ।धारा 370 पर तवलीन सिंह के बयान पर उन्होंने कहा की भारत सरकार को तवलीन सिंह से पुछना चाहिए था कि उसे हटाने का कोन सा समय सही था । उन्होंने कहा की लगता है कुछ साहित्यकार व लेखक देश विरोधी मानसिकता रखने वाले दिमागी परेशानी से जुझ रहे हैं जिन्हें इलाज की आवश्यकता है । इनकी देश विरोधी मानसिकता विचारधारा साफ झलक रही है । इस मौके पर उनके साथ जिला कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण डोडा , जिला सह संयोजक संजीव पराशर, जिला सुरक्षा प्रमुख जीतेन्द्र, जिला बलोपासना प्रमुख सुरेन्द्र कुमार, जिला सह सुरक्षा प्रमुख देवेंद्र चंदेल, जिला सह अखाड़ा प्रमुख मुकेश कासला, जिला गौ रक्षा प्रमुख गुरमीत सिंह, प्रखंड मंत्री बलवंत भट्टी,नगर गौरक्षा प्रमुख कृष्ण पाल, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख मदन लाल, वीर सिंह कश्यप, जोगेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, राजकुमार, अन्य सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।
































