चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष ने कोर्ट परिसर में मांगे वकीलों से वोट
करनाल, आशुतोष गौतम(11 अक्तूबर)चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने आज अपने चुनावी दौरे के तहत सैक्टर-12 कोर्ट परिसर में जाकर वकीलों से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान कोर्ट परिसर में वकीलों ने भाजपा को अपना समर्थन देते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय को विश्वास दिलाया कि वे ज्यादा से ज्यादा वोटों से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को करनाल विधानसभा से जितवाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के दर्जनों कार्यकत्र्ताओं ने भी भाजपा में अपनी आस्था जताई। संजय टंडन ने भी वकीलों को विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार में उनको पूरा मान-सम्मान मिलता रहेगा और उनकी किसी भी प्रकार की समस्या को उसका समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर वकीलों को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों, गरीबों, व्यापारियों एवं किसानों का ख्याल रखा जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार के शासनकाल में जितना विकास मनोहर जी ने करवाया है, वह अपने आपमें एक रिकार्ड है और भविष्य में भी भाजपा सरकार में विकास का पहिया इसी तरह घूमता रहेगा। करनाल ही नहीं पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और करवाए जाते रहेंगे। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष उमेश चानना, ट्रेसर तरुण शर्मा, हाईकोर्ट के वकील दीपक मनचंदा, दीपक भंडारी, राहुल राणा, चेतन मित्तल, पंकज जैन, बृजेश्वर जसवाल, जगजोत, गौरव गोयल, दीपक मलहोत्रा, हितेश पंडित, प्रीतम सैनी आदि उपस्थित रहे।
































