सोसाइटी के एमडी पलविंदर सिंह ने सेमिनार में पहुंचकर बच्चों को बताया कि नशा दिमागी बीमारी है
जसवाल , ऊना (14 अक्तूबर) डॉ अंबेडकर बहूतकनीकी संस्थान अंबोटा में सोमवार को आशा किरण होम सोसाइटी नशामुक्ति केंद्र कुरियाला मौड़ बरनोह के अधिकारी पहुंचे और विद्यार्थियों को नशे के अबगुणों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । आशा किरण होम सोसाइटी के एमडी पलविंदर सिंह ने सेमिनार में पहुंचकर बच्चों को बताया कि नशा एक दिमागी बीमारी है जिससे बचना चाहिए । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में नशा एक भयंकर रूप ले रहा है जो कि चिंता का विषय है। जिससे देश में क्राइम बढ़ रहा है वही युवाओं का भविष्य भी अंधकार में डूब रहा है । उन्होंने बताया कि किस प्रकार से नशे से दूर रहकर हम अपनी जिंदगी को बेहतर ढंग से गुजार सकते हैं । उन्होंने बताया के विद्यार्थी जीवन एक ऐसा समय होता है जब उसके नशे की चपेट में आने की पूरी संभावनाएं रहती हैं ,लेकिन इसके प्रति सजग रहकर ही हम नशे के गर्त में जाने से बच सकते हैं । उन्होंने कहा कि नशे के भी कई प्रकार हैं जिनसे बचना चाहिए । उन्होंने कहा कि जब कोई नशे का आदी हो जाता है तो उसके व्यवहार में अंतर आ जाता है , वह अपने पराए का फर्क करना भूल जाता है और नशे के लिए वह क्राइम भी करने को तैयार हो जाता है । उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए नशे की बुराई से दूर रहना चाहिए तभी हम अपने माता – पिता की उम्मीदों पर खरा उतर कर देश का एक अच्छा नागरिक बन सकते हैं । उन्होंने बच्चों को कहा कि आप लोग देश का भविष्य हो और इसलिए आपका जागरूक होना बहुत ही आवश्यक है । आशा किरण होम सोसाइटी से आए कर्मदीप ने भी बच्चोंं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापक विपिन कटोच ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया है और इसके लिए उन्होंने आशा किरण होम सोसायटी का धन्यवाद किया। संस्थान के प्राचार्य एसके गौतम ने कहा समाज में नशे का प्रकोप काफी बढ़ रहा है और हम अपने युवाओं को जागरूक करकेे ही नशे जैसी भयंकर बीमारी से दूर रख सकते हैं।






























