बीएचटी न्यूज , संतोषगढ़ , 11सितंबर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रचारक, भारतीय जनता पार्टी के राज्य पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक, साहित्यकार व प्रखर वक्ता पंडित जयकृष्ण शर्मा का बुधवार को पैतृक निवास स्थान हरोली में विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अंतिम संस्कार कर पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन किया गया। पंडित जयकृष्ण शर्मा की अंतिम यात्रा में हजारों लोग नम आंखों के साथ शामिल हुए। पंडित जयकृष्ण शर्मा अक्सन गुनगुनाते थे कि ऐसे योगी बनो युक्ति से भारत भाग्य बदल दो..। बता दें मंगलवार को इलाज के लिए जालंधर ले जाते समय देहांत हो गया था, उनकी अंतिम यात्रा में प्रदेशभर से भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए। वहीं हरोली विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए।पंडित जयकृष्ण शर्मा को मुखाग्नि उनके पुत्र विश्वास शर्मा ने दी, जबकि उनकी पुत्री सुनिधि शर्मा व अन्य परिवारिक सदस्य भी साथ शामिल रहे। पंडित जयकृष्ण शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान का ध्वज सजाया। उनकी अंतिम यात्रा में पुष्प वर्षा की गई। प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की तरफ से जिलाधीश संदीप कुमार ने उपस्थित रहे। उनके पुत्र के साथ संवेदनाएं व्यक्त की। इस मौके पर एसडीएम गौरव चौधरी भी उपस्थित रहे। जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंबाल, प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व हिमुडा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, हरोली भाजपा नेता व उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, प्रदेश भाजपा के महामंत्री चंद्रमोहन, भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला महामंत्री यशपाल राणा, विधायक बलबीर चौधरी व राजेश ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और सभी ने अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार से गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरफ से भी शोक जताया। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भाजपा का ध्वज भी सम्मान उनके पुत्र विश्वास शर्मा को सौंपा। वही प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल व वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की तरफ से अंतिम यात्रा में अरुण ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से गहरी संवेदनाएं जताई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की विश्वास शर्मा को गले लगा हौंसला भी दिया। कुटलैहड़ मंडल भाजपा के महामंत्री तरसेम शर्मा ने कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर की तरफ से शोक संतप्त परिवार से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। वही नेता प्रतिपक्ष व हरोली हलके के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी टीम के साथ पंडित जयकिशन शर्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पंडित जय कृष्ण शर्मा का मार्गदर्शन हम सब के लिए अनमोल रहा है और भविष्य में भी उनके द्वारा कही गई बातों पर अनुसरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पंडित जयकृष्ण शर्मा का विशेष लगाव रहा है और हरोली हल्के में हुए विकास कार्यों को लेकर वे सदैव खुशी जताते थे और अपना विचार भी सांझा करते थे। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जयकृष्ण शर्मा ने हरोली हलके के विकास में अपना योगदान दिया है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी कांग्रेस व विधायक दल उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। वहीं कांग्रेस पार्टी के विधायक सतपाल रायजादा ने भी अंतिम यात्रा में शामिल हो पंडित जयकृष्ण शर्मा को अपने श्रद्धासुमन भेंट किए। हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद की तरफ से अध्यक्ष हरि सिंह कंवर, यशपाल ठाकुर, राणा शमशेर सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की और जयकृष्ण शर्मा को अपना करीबी मित्र बताया और कहा कि उनके जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसे भरना मुश्किल है। जय कृष्ण शर्मा को तर्कशील, प्रखर वक्ता हिमोत्कर्ष के अध्यक्ष हरि सिंह ने बताया। प्रेस क्लब की तरफ से अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महासचिव जितेंद्र कंवर, उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पंडित जयकृष्ण शर्मा के साथ बिताए गए पलों को याद किया और उनके परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की। ऊना जनहित मोर्चा की तरफ से राजीव भनोट ने पंडित जय कृष्ण शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें एक बेहतरीन व्यक्तित्व मार्गदर्शक करार दिया। उन्होंने कहा कि हम सब पंडित जय कृष्ण शर्मा के परिवार के साथ जुड़े रहेंगे। पंडित जयकृष्ण शर्मा के निधन पर हरि ओम भनोट, सतीश ठाकुर, कमल सैनी, राहुल शर्मा, विनोद बिट्टू, रंजीत राणा, अशोक ठाकुर, शम्मी, सुशील कालिया, विजय चौधरी, बलराम बबलू, सतीश शर्मा, शशि कंवर, राम मूर्ति शर्मा, मनोहर लाल, रमेश भड़ोलीया, शाम मिन्हास, जसविंदर गोगा, हरपाल सिंह, राज कुमार डोगरा, सतीश बीटन, जगजीत मनकोटिया, लखबीर लक्खी, वशीर मुहमद, कुलविन्द्र ठाकुर, रजनी मनकोटिया, सरिता चौधरी, शंभू गोस्वामी, तिलक राज सैनी, उधय सिंह ठाकुर, विनय शर्मा, अंजू वाला, कैप्टन प्रीतम डढ़वाल, महेश मेहता, अमृत लाल भारद्वाज, राज कुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, जय देव सिंह, श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, मास्टर चमन लाल चौधरी, व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा व संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने भी गहरा शोक जताया।






























