सक्रांति पर योग कक्षा में किया हवन यज्ञ
करनाल, आशुतोष गौतम (15 जनवरी ) मकर सक्रांति के अवसर पर दिनेश गुलाटी द्वारा संचालित एलआईसी योग कक्षा में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियां दी गई। हवन के पश्चात सभी भजनों पर झूमे। इस पर्व को उत्सव के रूप में मनाया। सभी योग शिक्षक और साधक यहां मौजूद रहे। मुख्य शिक्षक दिनेश गुलाटी ने सभी को मकर संक्रांति के पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य देवता की आराधना का त्योहार है। इस त्यौहार को संपूर्ण भारतवर्ष में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। यह त्यौहार सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है और बुराइयों और नकारात्मकता को समाप्त करने का दिन है। मकर सक्रांति का सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व भी है। यह त्यौहार जीवन में नव स्फूर्ति और आनंद का संचार करता है। कार्यक्रम के बाद कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रीति गुलाटी, राधिका भाटिया, नीलम बठला, शिवानी कंबोज, नवीन संदूजा, नवीन जिंदल,राजेंद्र पपनेजा, जसवंत सिंह, सुशील कंबोज, संदीप, सतबीर, आजाद दहिया, गुरदीप सिंह वालिया ,वर्षा छाबड़ा, माया, सुनीता चावला, रामरति, कोमल व सत्या आदि मौजूद रहे।



































