आईटीबीपी अधिकारियों ने दिलाई ईमानदारी की शपथ
नीना गौतम कुल्लू, 4 नवंबर। बबेली स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की द्वितीय वाहिनी में 28 अक्तूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान कमांडेंट कुशल कुमार के निर्देशानुसार क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया। कमांडेंट ने बताया कि सतर्कता जागरुकता सप्ताह के दौरान स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से भ्रष्टाचार उन्मूलन में सहयोग देने और आम जनजीवन में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों को ईमानदारी की शपथभी दिलाई गई।

































