बददी में दूर्गा पूजा की धूम
बीबीएन – (4 अक्तूबर) शांति गौतम
शारदीय नवरात्रों के अवसर पर जगह जगह दूर्गा पूजा की जा रही है तथा दूर्गा माता से सूख, समृद्वि व सबके उज्जवल ाविष्य की कामना की जा रही है। इसी कडी में बंगाल की प्रसिद्व दूर्गा पूजा बददी के हिमुडा का पलेक्स में शुरू हुई। जिसकी शुरूआत विशेष पूजा अर्चना के साथ मां की अखण्ड जोत जलाकर की। आयोजकों को बधाई देते हुए संजीव कौशल ने कहा कि अपनी संस्कृति से जुडकर रहना, यही भारत वर्ष की पहचान है। और इसी को चरितार्थ करते हुए बददी कल्चरल एसोसिएशन विगत अनेक वर्षो से बददी में सबसे बडी दूर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। उन्होंने समिति को नेक कार्य के लिए 51सौ रूपये नकद देकर भी स मानित किया। बददी कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रफुल साहा ने बताया कि 5 तारीख से शुरू हुई दूर्गा पूजा पौरूष व पराक्रम का प्रतीक विजय दशमी तक चलेगी। इस दौरान अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के इलावा स्कूल डान्स प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रैस प्रतियोगिता, क्वीज क पीटिशन तथा चित्रकला की प्रतियोगितायें करवाई जायेंगी। जिसमें विभिन्न स्कूलों के ईलावा अनेक निजी शैक्षणिक संस्थानों के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर मु , विशिष्ट अतिथि रणेश राणा, किशोर ठाकुर, कपिल शर्मा, प्रफुल साहा, धुव भटटाचार्य, बिमल धर, मनोज मुखर्जी, स्नेहान्शु दत्ता, संजय सुधाकर, मलाय बोस आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।






























