हरोली के हर गांव में जयराम सरकार द्वारा चलाया विकास का रथ पहुच चुका है
जसवाल, ऊना (21 दिसंबर) हरोली भाजपा महामंत्री सरदार अर्जुन सिंह ने जारी बयान में कहा है कि हरोली में आज सही मायनों ईमानदार और समग्र विकास हो रहा है जिसका श्रेय प्रो राम कुमार को जाता है । अर्जुन ने कहा कि आज हरोली में बन रही ईमानदारी से सड़कों का चर्चा अन्य राज्यो में भी है हरोली को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विशेष आशीर्वाद के चलते अरबो रुपये सिर्फ सड़को को बनाने के लिए जारी हुए है जोकि इतिहास में पहली बार है । उन्होंने कहा कि जिन सड़को को बनाने के लिए पूर्व के नेताओ के पसीने छूट जाते थे आज वही सड़को को राम कुमार द्वारा चकाचक बना कर जनता को समर्पित किया जा रहा है जिसके लिए प्रो राम कुमार की विकासात्मक सोच है । उन्होंने कहा कि दो वर्ष के छोटे से कार्यकाल की तुलना की जाए तो यह कार्यकाल पूर्व की सरकारों पर भारी पड़ रहा है यहां एक ओर 5000 लोगो को मुफ्त सिलेंडर दिए जा चुके है वही 4000 लोगो को नई पेंशन लग चुकी है । जरूरत मन्द लोगो को इलाज के लिए अब्बी तक करोड़ो रूपये की धनराशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है तथा हर गांव में जयराम सरकार द्वारा चलाया विकास का रथ पहुच चुका है हर पंचायत में लाखों करोड़ों रुपये दिए गए है ताकि विकास के दौर में कोई गांव पीछे न छूट जाए । उन्होंने कहा कि यह विकास का नया दौर है जिसमे कोई विकास से अछूता नही रहेगा क्योंकि देश मे मोदी सरकार प्रदेश में जयराम सरकार डबल इंजन से विकास के कार्य कर रही है तथा भाजपा सरकारों का लक्ष्य हर घर हर नागरिक तक ईमानदार विकास पहुंचाना है । उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा ईमानदारी की मिसाल बन चुकी है तथा अब स्थानीय जनता के साथ साथ बाहरी राज्यो के लोग भी हरोली को देख रहे है कि किस प्रकार हरोली में ईमानदार प्रशासन दिया जा रहा है तथा नेताओ में विकास की सोच और ईमानदारी का जज्बा होना चाहिए जिससे जनता का समग्र विकास करवाया जा सके जिस विकास की मूरत बनाने का संकल्प को लेकर प्रो राम कुमार चले थे आज वह संकल्प बस्तविक्ता में बदलता नजर आ रहा है । उन्होंने कहा कि प्रो राम कुमार दिन रात जनता के कार्यो के लिए तातपर्य रहते है और आज जनता भी उनके कार्यो की सराहना कर रही है तथा जो विकास का नया दौर चल रहा है इसमें अभी और गति आएगी तथा हरोली विकास की दृष्टि से बहुत आगे जाएगा ।

































