नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में उतरे विद्यार्थी
करनाल, आशुतोष गौतम (21 दिसंबर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में दयाल सिंह कॉलेज में जोरदार आवाज उठाई। विभाग संयोजक राहुल शर्मा ने कहा कि कुछ लोग देश जलाकर राजनीति चमकाने के लिए देश के लोगों को भड़का रहे हैं। बिना समथ के भड़के हुए लोग आज देश में उपद्रवी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्हें शायद यह नहीं पता कि हम अपना ही सामान जला रहे हैं। इसके लाखों करोड़ की भरपाई आम जनता को टैक्स से ही देनी पड़ेगी, जिसमें देश के सभी नागरिक बेवजहर शामिल होंगे। उपद्रवी लोग ऐसा करके देश का नुकसान कर रहे हैं जो देशद्रोह है। दयाल सिंह कॉलेज के अध्यक्ष लवप्रताप ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें यह तक नहीं मालूम कि इसका मतलब है है और इसकी परिभाषा क्या है। उन्होंने कहा कि संविधान में जिन अनुच्छेदों के आधार पर इसे गैर कानूनी बताया जा रहा है वे केवल भारतीय नागरिकों पर ही लागू होते हैं। इसमें भारतीय नागरिकों से भेदभाव नहीं किया गया है वह चाहे किसी भी धर्म का हो। जैसा कि गृह मंत्री ने भी कहा कि है कि यह केवल अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांगलादेश से आए घुसपैठियो के लिए नुकसानदायक है बाकि किसी के लिए इसका कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग विदेशी मुस्लिमों के लिए लड़ रहे हैं वह देश का भला नहीं चाहते। छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस विधेयक के बाद भारत में घुसपैठ नहीं की जा सकेगी जो अवैध तरीके से देश में रहकर करते हैं वह बंद होगी। इस मौके पर सुनील गोंदर, विजय, सिमरन, अंकित, हरमन विर्क, रवि, विशाल सहित अन्य मौजूद रहे।
































