करनाल में रहस्यमय परिस्थितियों में दो लड़कियां लापता, नहीं लगा कोई सुराग
करनाल, आशुतोष गौतम। स्थानीय उत्तम नगर क्षेत्र से दो लड़कियों के रहस्यमय परिस्थितियों में लातपा हो जाने का समाचार है। तीन दिन से लापता इन लड़कियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस संदर्भ में काजल के पिता ललन ने स्थानीय सैक्टर 32-33 के थाना में गुमशुदगी रपट दर्ज कराई है। मूल रूप से बिहार और हाल गली नंबर 9 उत्तम नगर करनाल के रहने वाले ललन ने थाने में दी अपनी फरियाद में कहा है कि उसकी बेटी काजल (17 साल) व पूजा (12 साल) पुत्री मनोज 7 अक्तूबर को दोपहर करीब 11-12 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। ललन का कहना है कि सभी जगह व रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उनका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया है। उसने पुलिस प्रशासन ने दोनों लड़कियों की जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार की है।































