जिला बाल कल्याण कमेटी ने खुशी को किया परिवार को सुपुर्द
करनाल, आशुतोष गौतम ( 9 oct) देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों का बचपन सुरक्षित करना हम सब का कत्र्तव्य है। बच्चों का बचपन जितना अधिक सुरक्षित होगा, हमारा देश उतना ही अधिक मजबूत होगा। इसी दिशा में कार्य करते हुए जिला बाल कल्याण कमेटी के चेयरमैन उमेश चानना और कमेटी के अन्य सदस्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनका ऐसा ही एक प्रयास बुधवार को महिला आश्रम स्थित जिला बाल कल्याण कमेटी के कार्यालय से देखने को मिला जब बच्ची खुशी जो कि अपनी मां के साथ लावारिस हालत में अम्बाला स्टेशन पर पाई गई थी पिछले 6 माह से करनाल के नारी निकेतन में रह रही थी। पिछले 6 माह से ही कांउसलर रीना और डीईओ किरण के अथक प्रयासों से आज बच्ची के पिता तपेश पटेल निवासी मंडौल प्रसाद वार्ड नं. 30 पश्चिमी चम्पारन, बिहार बच्ची को लेने के लिए आया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार माननीय सदस्य शोभना चौधरी, सीमा राणा, मीना कम्बोज और चन्द्रप्रकाश व जिला बाल संरक्षण अधिकारी करनाल की संस्थागत अधिकारी सुमन और पीएलवी सुमन उपस्थित रहे।
बॉक्स: लापता बच्चों की सुरक्षा के लिए 1098 पर दें जानकारी
चेयरमैन उमेश चानना ने आमजन से अपील की है कि बच्चों के प्रति घटने वाले किसी भी प्रकार के अपराध व लापता बच्चे की सूचना चाईल्ड हैल्प लाईन नम्बर 1098 पर पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि पीडि़त बच्चों की समय पर मदद की जा सके।

































