मैथस ओलंपियाड सीनियर वर्ग में दसवीं की राघवी शर्मा ने प्रथम स्थान झटका
जसवाल , ऊना ( 18 अक्तूबर) जिला स्तरीय चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस 14 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक गोंदपुर बनेहड़ा में संपन्न हुई। जिसमें वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना के बच्चों ने उतकृष्ट प्रदर्शन किया। मैथस ओलंपियाड सीनियर वर्ग में दसवीं कक्षा की राघवी शर्मा ने प्रथम स्थान झटका। साईंस एक्टिविटी जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं की देवांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। मैथस ओलंपियाड जूनियर वर्ग में आठवीं कक्षा की शेरिल धीमान ने तृतीय स्थान हासिल किया। राघवी शर्मा और देवांशी का चयन राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस के लिए हुआ है जो कि बिलासपुर में 13 नवंबर से 16 नवंबर को होगी। वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चैस प्रतियोगिता में उतकृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें कक्षा नोवी की आकाशी सिंह का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है जोकि 19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक हमीरपुर में संपन्न होगी। कक्षा सातवीं के आयान प्रताप सिंह का चयन राज्य स्तरीय चैस प्रतियोगिता के लिए हुआ है जोकि रिवालसर जिला मंडी मेंं 22 और 23 अक्तूबर को होगी। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उनका स्कूल हमेशा शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई दी।































