मतगणना के दिन जिला पुलिस ने जारी किया रूट प्लान व सुरक्षा व्यवस्था
करनाल, आशुतोष गौतम (23 अक्तूबर) पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया के आदेशानुसार 24 को विधानसभा चुनाव 2019 की मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो और उसे सुरक्षित ढ़ंग से सम्पन्न करवाने के लिए एक विशेष रूट प्लान करनालवासीयों के लिए तैयार किया गया है। विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 19 निलोखेड़ी की ईवीएम मशीनें दिवान आडोटोरियम हाल दयाल सिंह कालेज में रखी गई हैं और इस मतगणना केन्द्र का इन्चार्ज उप-पुलिस अधीक्षक -2 जगदीप सिंह दूहन को लगाया गया है, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 20 इन्द्री की ईवीएम मशीनें डीएवी सी. स्कूल लड़के में रखी गई हैं और इस मतगणना केन्द्र का इन्चार्ज उप-पुलिस अधीक्षक इन्द्री रणधीर सिंह को लगाया गया है, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 21 करनाल की ईवीएम मशीनें डीएवी पीजी कालेज, लड़के में रखी गई हैं और इस मतगणना केन्द्र का इन्चार्ज उप-पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार को लगाया गया है, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 22 घरौंडा की ईवीएम मशीनें अभिमन्यू स्केटिंग हाल कर्ण स्टेडियम में रखी गई हैं और इस मतगणना केन्द्र का इन्चार्ज उप-पुलिस अधीक्षक घरौंडा रामदत को लगाया गया है और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 23 असंध की ईवीएम मशीनें एसबीएस सी.सै. स्कूल रेलवे रोड़ में रखकर सील की गई हैं व इस मतगणना केन्द्र का इन्चार्ज उप-पुलिस अधीक्षक असंध दलबीर सिंह को लगाया गया है। जो मतगणना से एक दिन पहले रात्रि 10 बजे से लेकर मतगणना की समाप्ति तक निम्न स्थानो पर बैरिगेटींग रहेगी व मतगणना में आने वालों के लिए पार्किंग निम्न स्थानों पर रहेगी दिवान आडोटोरियम हाल दयाल सिंह कालेज मतगणना केन्द्र की ओर जाने वाले रास्ते पर होटल गोपीनाथ और दयाल सिंह कालेज के कार्नर पर रणधीर लेन पर बैरिगेटींग की जाएगी, दूसरी बैरिगेटींग प्रताप पब्लिक स्कूल के मोड़ पर की जाएगी। इसके साथ ही यहां मतगणना केन्द्र पर जाने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हीना बैंक्वट हाल की सड़क पर की गई है। डीएवी स्कूल लड़के मतगणना केन्द्र की ओर आने वाले रास्ते पर महिला आश्रम मोड़ पर बैरिगेटिंग की जाएगी व मतगणना केन्द्र में जाने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था शापिंग काम्पलैक्स महिला आश्रम की ओर की जाएगी। डीएवी पीजी कालेज लड़के मतगणना केन्द्र की ओर जाने वाले रास्ते पर मालरोड़ पर बैरिगेटिंग की जाएगी और मतगणना केन्द्र में जाने वालों के लिए पार्किंग सुविधा मंगलसैन आडोटोरियम के पार्किंग ग्राउंड में की गई है। अभिमन्यू स्केटिंग हाल कर्ण स्टेडियम मतगणना केन्द्र के लिए बैरिगेटिंग पंचायत भवन और दूसरी न्यायपूरी में की जाएगी। इसके साथ ही मतगणना केन्द्र में जाने वालों के लिए पार्किंग सुविधा पंचायत भवन में की गई है। एसबीएस सी.सै. स्कूल मतगणना केन्द्र के लिए बैरिगेटिंग पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस मोड़ पर की जाएगी व दूसरी बैरिगेटिंग निरंकारी चैंक पर की जाएगी। यहां मतगणना केन्द्र में जाने वालों के लिए पार्किंग सुविधा खालसा कालेज में की गई है। इन नाकाबंदियों के अंदर आने वाले सभी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, व्यवसायिक संस्थान और दूकाने इत्यादि भी 23 की रात्रि 10 बजे से मतगणाना की समाप्ति तक पूरी तरह से बंद रहेगें। मतगणना केन्द्र पर पहुंचने वाले कर्मचारी, अधिकारी और मतगणाना एजेंट व अन्य सभी अपने वाहनों को माल रोड़ से होते हुए डीएवी पीजी कालेज के पास स्थित डीएवी स्कूल के प्रांगण में पार्क कर मतगणना केन्द्र तक पहुंचेगें। कोई भी कर्मचारी, अधिकारी या मतगणना एजेंट किसी भी प्रकार का कोई सामान जैसे मोबाईल, कैमरा, पैन, पैंसिल, पैनडईव, माचिस या किसी प्रकार का कोई ज्वलनशील पदार्थ या इलैक्टनिक डिवाईस और अन्य किसी भी प्रकार का कोई उपकरण अपने साथ मतगणना केन्द्र में नहीं ले जा सकते। जिला पुलिस द्वारा मतगणना के दौरान हर मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, सुरक्षा के मद्वेनजर हर मतगणना केन्द्र पर तीन सुरक्षा चक्र बनाए गए हैं। जो पहले सुरक्षा घेरे में सीएएसएफ की एक प्लाटून तैनात रहेगी, दूसरे घेरे में आईआरबी की एक प्लाटून तैनात रहेगी और तीसरे सुरक्षा घेरे में जिला पुलिस की एक प्लाटून तैनात रहेगी। इसके अलावा इन सभी क्षेत्रों के आस-पास 4 राईडर व 4 पीसीआर लगातार गस्त पर रहेगीं। हर बैरिगेटिंग के स्थान पर 11 पुलिस कर्मी तैनात होगें, जिनका इन्चार्ज एक निरीक्षक रैंक का पुलिस अधिकारी होगा। इन सबके अतिरिक्त हर मतगणना केन्द्र पर एक-एक रिर्जव तैनात रहेगी, जिसका इन्चार्ज एनजीओ रैंक का अधिकारी होगा और 25 पुलिसकर्मीयों की इस रिजर्व में 5 महिला पुलिसकर्मी भी तैनात होगीं।
































