महादेव और गुरुओं का आशीर्वाद ले की चुनावी समर की शुरूआत
कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामंकन भरा अरविंद मान ने
करनाल, आशुतोष गौतम।(4 अक्तूबर)
करनाल के चुनावी समर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समने कांग्रेस की तरफ से त्रिलोचन सिंह ने ताल ठोंकी। उन्हेोंने आज महादेव और गुरुओं के साथ निर्मल कुटिया का आशीर्वाद लेकर चुनावी समर की शुरूआत की। उन्होंने आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं पहुंच कर अपना नामांकन एसडीएम नरेंद्र मलिक के समक्षा भरा। उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद मान ने नामकंन पत्र भरा। इस अवसर पर हजारों पार्टी वर्करों ने कांग्रेस का जय घोष कर उनके जोरदार समर्थन का ऐलान कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के उम्मीदवार त्रिलोचन सिंह ने कहा कि करनाल को संवेदनशील के साथ सुख दुख मेें शामिल रहने वाला विधायक चाहिए।
मुख्यमंत्री को खुली बहस की चुनौति दी : उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल को विकास कार्यों के आाधर पर बहस की खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि पांच साल तक करनाल के साथ घोर अन्याय हुआ है। करनाल को भले ही सीएम सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ हो लेकिन शहर में विकास ठप हो गया। उन्होंने कहा कि वह 1982 से करनाल के लोगों के हर सुख दुख में साथ हैं। इससे पहले सुबह कांग्रेस के उम्मीदवार त्रिलोचन सिंह ने ऐतिहासिक मंजी साहिब गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका। उसके बाद प्राचीन शिव मंदिर मेंजाकर महादेव का आशीर्वाद लिया। बाद में वह निर्मल कुटिया पहुंचे। यहां पर गुरुओं का आशीर्वाद लिया। बाद में कल्पना चावला मैडीकल कालेज के गेट नंबर एक के सामने बने कांग्रेस कार्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद कांग्रेस उम्म्ीदवार तथा कांग्रेस के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जय कारों के साथ कांग्रेस की जीत का शंखनाद किया। सभा में संबोधित करते हुए त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, महासचिव गुलाम नवी आजाद ,प्रदेशाध्यक्ष सैलजा, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व स्ीकर कुलदीप शर्मा और पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने उन पर विश्वास जताया है। वह करनाल की सीट कांंग्रेस की झोली में अवश्य डालेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा के कुशासन से कांग्रेस मुक्त करवाएगी।
अपराध बढ़े हैं पांच सालों में : इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनियाने कहा कि भाजपा राज में अपराध बढ़ा। उन्होंने बताया कि पांच साल में प्रदेश में पांच हजार से ज्यादा हत्या, लगभग पांच हजार बलात्कार, 42 हजार से अधिक छेढ़छाड़ के मामले सामने आए हैं। पांच साल में लाखों करोडा़े के घोटाले हुए। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीप विर्क,एडवोकेट मुकेश चौधरी,उदय मान, पप्पू रोड़,मीरा मान,सरपांच जोधा सिंह,जयपाल मान, च्रद्रमणि नारंग सपना राणा, पूर्व शहरी जिलाध्यक्ष अशोक खुराना,जगदीप विर्क ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा,नरेंद्र जोगा,पंकज गाबा,नरेश बराना,साहिब सिंह खारा भगवंत मान,रनवीर मान,दिनेश बंसल,फकीर चंद अनिल सैन राणा ,विमल सचदेवा, आनंद मलिक,राजेंद्र गट्ट,बलकार सिंह लाठर,राजेंद्र,राजपाल,राजपाल जांगड़ा,नैणी सरपंच,देबा सिंह विर्क,हर भजन सिंह,हरदयाल सिंह,करम पाल सिंह,विंदर मान, सोहिल काश्मीर सिंह,सुखविंदर सिंह,गुरुलाल राजेंद्र अरोड़ा, प्रेम,कंवल जीत सिंह सरपंच सहित कई लोग मौजूद थे।

































