कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिए गए बहुमूल्य फैसले, पत्रकार को तीखे सवाल करने का अधिकार
जसवाल,ऊना (30 अप्रैल ) गगरेट विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सरकार का खुलकर साथ दिया है और हर संभव मदद के लिए तत्पर रही है यह बातें आज मीडिया से रूबरू होते हुए गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने दौलतपुर में कही, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुमूल्य फैसलों से देश की सभी विश्व में विश्व गुरु के रूप में उभर कर आई है। उन्होंने यह भी कहा की हिमाचल प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है और कोरोना बायरस को सही तरीके से रोकने में कामयाब रही है। इसलिएफील्ड में काम कर रहे डॉक्टर पुलिसकर्मी पैरामेडिकल स्टाफ, पत्रकार भी मैं तहे दिल से धन्यवाद ई हूं और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने बहुत पैसा इकट्ठा करके सरकार को दिया है जिससे सरकार द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि जरूरतमंद लोगों की अपनी टीम सहित हम घर घर जाकर मदद कर रहे हैं। उन्होंने वहां राष्ट्र में दो साधुओं की निर्मम हत्या को एक निंदनीय घटना बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार को उन लोगों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए और उन्होंने यह भी मांग की कि जो पुलिसकर्मी वहां उपस्थित थे जिन्होंने उन साधुओं की मदद नहीं की उन पर भी केस चलाया जाए। उन्होंने मीडिया कर्मियों की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा की मीडिया कर्मी चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करते हैं परंतु कुछ मीडिया कर्मियों को विपक्ष की सरकार के द्वारा धमकाया जा रहा है जो कि एक निंदनीय कार्य हैऔर उन्होंने कहा कि पत्रकार को तीखे सवाल करने का अधिकार है इसको कोई नहीं छीन सकता,उसकी आवाज को दबाया जाना बहुत निंदनीय कार्य है। उसकी आवाज को दबाया जाना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाने के समान ही है।





























