भारत देश की संस्कृति ही इसकी महानता का प्रतीक:-शालिनी अग्निहोत्री
जसवाल, ऊना, 01 जनवरी:- भारत देश की गौरव पुलिस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री आदेशक प्र.भा.आ.वाहिनी बनगढ़ नें युवाओं को संबोधित करते हुए भारत देश पूरे विश्व में इसकी संस्कृति के लिए माना जाता है इसको संजोय रखना हम सभी कर्तव्य है ।
नेहरू युवा केन्द्र ऊना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में आज ऊना जिले में पोशाक परेड निकली गयी। इसके अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने पोशाक परेड को ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पोशाक परेड का आयोजन इंदिरा गांधी खेल परिसर से रोटरी चौक तक किया गया। परेड में 17 राज्यों के 250 प्रतिभागियों ने अपनी संस्कृतिक वेशभूषा व वाद्य यंत्रों के साथ भाग लिया। उसके बाद युवायों ने प्रथम भारत आरक्षी वाहिनी पुलिस बनगढ़ ऊना का भ्रमण किया । युवाओं ने वहां पर पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जाना।
इस अवसर पर डॉ0 लाल सिंह कैम्प कमांडेंट एवं जिला युवा समन्वयक नें बताया कि आज की कॉस्ट्यूम परेड़ आयोजित के पीछे का कारण था कि ऊना मुख्यालय की जनता को इस राष्ट्रीय एकता शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों की पारम्परिक पोशाक व संस्कृति को जान सकें ।
इस अवसर पर राजेश उप समादेशके,सहायक समादेशक मीनाक्षी शर्मा,जसविंदर सिंह निरीक्षक, नरेश शर्मा जिला युवा समन्वयक धर्मशाला,शिविर के नोडल अधिकारी डॉ0 रमेश सिंह चंदेल, बलविंद्र अत्रि पूर्व उप निदेश दूरदर्शन जलंधर, विजय भारद्वाज,अजय सेन, गुरुदेव सिंह राणा,सुरेंद्र,नवीन ,पृथ्वी राज,बीजू,योगेश कुमार व कंचन बाला भी उपस्थित रहे ।
































