भारतीय सीनियर वालीबाल टीम ने साऊथ एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
करनाल, आशुतोष गौतम(4 दिसंबर) नेपाल में सम्पन्न हुए साऊथ एशियन गेम्स 2019 में फाईनल मुकाबले में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारतीय वालीबाल टीम ने गोल्ड मैडल जीत लिया। प्रसन्नता की बात यह है कि इस टीम के कोच नरेश कुमार गुनियाना जिला करनाल के रहने वाले है तथा उन्होने इस जीत का श्रेय अर्जुन अवार्डी डा. दलेल सिंह चौहान तथा रामअवतार जनरल सैक्रेटरी वालीबाल फैडरेशन को दिया। भारतीय वालीबाल टीम भारत वापिस आ रही है जो भारतीय टीम के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की हुई है। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है।


































