अंतर-महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता ऊना में 25 सितंबर से
ऊना (23 सितंबर)- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता 25 सितंबर से इंदिरा स्टेडियम ऊना में शुरू होगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार करेंगे। जबकि 27 सितंबर को समापन अवसर पर उपायुक्त ऊना संदीप कुमार मुख्यतिथि होंगे।





























