कहा, पाकिस्तान लगातार कर रहा नापाक हरकतें, केंद्र सरकार ले कड़ा संज्ञान
जसवाल, ऊना ( 4 जनवरी ) शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एसडी वशिष्ट ने कहा कि पाकिस्तान में सिखों के धार्मिक स्थल ननकाना साहिब पर हमला निंदनीय है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थल पर वहां के बहुसंख्यकों द्वारा किए गए इस घृणित कृत्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच होनी चाहिए। भारत सरकार को चाहिए इस मसले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाए, ताकि पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा हो सके और पाकिस्तान की धर्मनिरपेक्षता विश्वभर में बेनकाब हो सके। वशिष्ट ने कहा कि भारत सरकार ने नागरिकता बिल में संशोधन करके पुनीत कार्य किया है, लेकिन पाकिस्तान में जो अल्पसंख्यक बचे हैं, उनके हितों की रक्षा के लिए भी भारत सरकार प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान में हुई इस घटना की निंदा करके या पाकिस्तान सरकार के साथ इस बारे में बातचीत करके अपने कर्तव्य से इतिश्री न करे, अपितु वहां के अल्पसंख्यकों की आवाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाई जानी चाहिए। वशिष्ट ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों के साथ कैसा व्यवहार होता है यह बात दुनिया जानती है। यही कारण है कि आजादी मिलने के सात दशक बाद आज हिंदुस्तान में अल्पसंख्यकों की आबादी कई गुना बढ़ी है, जबकि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के न तो धार्मिक अधिकार सुरक्षित हैं और न सामाजिक। अल्पसंख्यक परिवारों की बच्चियों का अपहरण कर उनका धर्मपरिवर्तन करवाना आम बात हो गई है। वशिष्ट ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि जब भारत सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून में संशोधन कर ही दिया है, तो पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को खुले मन से न्योता दे और उनके धर्म की रक्षा के लिए उनकी घर वापसी का रास्ता साफ करे। इस अवसर पर शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश सचिव भाग सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सौंधी व हरीश अटवाल, जिला प्रभारी राजीव मैनन, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार (छेच्छा) जिला उपाध्यक्ष गुलजार सिंह






























