सहन नहीं होगी हिंदू नेता को धमकी: वशिष्ट
जसवाल, ऊना (16 Oct)
शिवसेना (बाल ठाकरे) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट ने आतंकवादी संगठनों के समर्थकों की ओर से मिल रही धमकियों का कड़ा संज्ञान लिया है। वशिष्ट ने कहा कि शिवसेना बालठाकरे किसी भी किस्म के आतंकवाद की समर्थक नहीं है और हिंदू नेताओं को धमकियों देने वालों को सहन नहीं किया जाएगा। वशिष्ट ने कहा कि शिवसेना समाजिक एकता और देश की तरक्की के लिए कृतसंकल्प है। संगठन इसी दिशा में काम करता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि हिंदू नेताओं को धमकियां देने जैसे कृत्य हुए तो शिवसेना ब्लॉक, जिला व रा’य स्तर पर इसका विरोध करेगी।
शिवदत्त वशिष्ट ने कहा कि शिवसेना बालठाकरे राष्ट्रवादी राजनीतिक संगठन है। इस अवसर पर उनके साथ शिवसेना के प्रदेश महासचिव भाग सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अटवाल और जिला प्रभारी राजीव मैनन सहित कई शिव सैनिक मौजूद रहे।
































