शानदार जीत से जय राम सरकार की नीतियों पर लगी मुहरः वीरेंद्र कंवर
जसवाल ,ऊना (25 अक्तूबर)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हिमाचल प्रदेश के उप चुनाव में शानदार जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। कंवर ने धर्मशाला तथा पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया तथा कहा कि भाजपा की विजय, प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर जनता की आस्था का प्रमाण है। उन्होंने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को देते हुए कहा कि अब केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर और अधिक समर्पण के साथ जन सेवा का कार्य करेंगी। साथ ही वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है और हरियाणा में भी भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है। इसके लिए पार्टी के मेहनतकश कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक बधाई।






























