कहा मेडिकल व जरूरी समान की दुकान छोडकर प्रदेश में 22 को बन्द रहेगी दुकानें
जसवाल, ऊना ( 20 मार्च ) हिमाचल प्रदेश और व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस को चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू कि जो अपील की है उसे पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ रहें और सतर्क रहें इसके लिए हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से आवाहन किया है कि वह 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद रखें ,घरों में रहे और इस कोरोना वायरस से निपटने के लिए कार्य करने वालों का प्रोत्साहन करने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए 5 बजे सभी करतल ध्वनि जरूर करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव जनता के साथ खड़ा है और सरकार के निर्देशों का भी पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा ।उन्होंने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करें ।उन्होंने कहा कि जनता कहीं भी डरे नहीं और इस महामारी से निपटने में व्यापारी वर्ग पूरी तरह से अपना सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि हर संभव जन जागरूकता का कार्य भी व्यापारियों द्वारा किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि व्यापारी हर मोर्चे पर खड़े रहे हैं और सदैव स्थितियों का मुकाबला किया है ,वर्तमान में भी व्यापारी वर्ग सब को जागरूक करते हुए इस महामारी से निपटने में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के व्यापार मंडलों से आग्रह है कि वह जनता कर्फ्यू को लेकर जागरूकता फैलाएं और अपना सहयोग करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग हर मोर्चे पर सरकार व जनता के साथ खड़ा हैं।
मेडिकल व जरूरी समान दुकान छोडकर- प्रदेश अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि जनता कर्फ्यू के दौरान मेडिकल बाद जरूरी सामान की दुकान में छोड़कर शेष सभी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनता को कोई दिक्कत ना आए इसका ध्यान भी रखा जाएगा।
































