प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती: दिनेश अग्रवाल
करनाल, आशुतोष गौतम 15 सितंबर। जेसीआई करनाल गोल्ड की महिला विंग ने रिक् शा चलाने वाले व घर में काम करने वाली माईयों जो कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं के 116 बच्चों को शीतकालीन ऋतु मेें पहनने के लिए ट्रैक सूट, स्थानीय कर्णेश्वर मन्दिर में वितरित किये। ये बच्चे ”पुकार वक्त कीÓÓ नामक संस्था से जुड़े हैं और पहली कक्षा से 11वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। महिला विंग की चेयरपर्सन श्रीमती मोना गुप्ता, सचिव सीमा गुप्ता, प्रौजेक्ट डायैरेक्टर नीधि गुप्ता, सहायक स्वीटी गर्ग, संयोजक पुनम गोयल, जेसीआई गोल्ड के प्रधान विकास गुप्ता, जेसी सप्ताह के कोर्डीनेटर दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर सभी बच्चों को पैन सैट, चाकलेट व अल्पाहार भी दिया गया। इस अवसर पर बच्चों में नेहा ने स्वच्छता से सम्बन्धित गीत गाया व संगीता ने हास्यप्रद गीत गाया और आशीष, ईशा, काजल व खुशी ने अलग-अलग गानों पर एकल डांस कर कार्यक्रम में खूब समां बांधा व तालियां बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा हाथ से बनाई गई सुन्दर पेंटिंग्स भी दिखाई गई व बच्चों ने अंताक्षरी भी खेली। इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, सिर्फ जरुरत है समाज को इन बच्चों को तराशने में सहयोग करने की। उन्होंने आशा जताई कि इन्हीं बच्चों में से कोई बड़ा होकर कल का ‘मोदीÓ बनेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा बंसल और विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता गोयल रहीं। मंच संचालन श्रीमती राखी गर्ग ने बाखूबी निभाया। इस अवसर पर जेसीआई गोल्ड से जगमाल गुप्ता, रमेश बंसल, राजेश गर्ग, अश्वनी जोशी के साथ-साथ महिला विंग से संगीता गुप्ता, सरला सिंगला, अर्चना बंसल, सुमन अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मीनू जोशी, निलम बंसल, शैलजा अग्रवाल, रितू मित्तल व पुकार वक्त की ओर से संजोली, कीर्ति, मुक्तेश शर्मा, ज्योति, कमल, हर्षिल, दीपंाकक्षी, स्मृति व पुनीत आदि थे।
































