करणवीर राणा भाजपा आईटी विभाग जिला ऊना के प्रधान नियुक्त
जसवाल, ऊना ( 13 जुलाई ) करणवीर राणा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है और वह भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा आई.टी. विभाग के विभिन्न पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं। करणवीर राणा को भाजपा आई.टी.विभाग जिला संयोजक का दायित्व मिलने पर हरोली समेत पूरे जिला ऊना में खुशी की लहर है। करणवीर राणा ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सत्ती, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो.राम कुमार, भाजपा आई.टी.विभाग के प्रदेश संयोजक श्री चेतन बरागटा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोहर लाल शर्मा, चिंतपूर्णी से विधायक श्री बलवीर चौधरी, गगरेट से विधायक श्री राजेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरोली श्री रविंद्र जसवाल का आभार प्रकट किया। वहीं करणवीर ने जिला ऊना के सभी मंडलों के आई.टी.संयोजक को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी है। करणवीर राणा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों से विस्तृत चर्चा करके जल्द घोषित कर दी जाएंगी।
































