राहुल शर्मा भाजपा आईटी विभाग हिमाचल प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त
जसवाल ऊना ( 12 जुलाई ) हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव हरोली से संबंध रखने वाले राहुल शर्मा को भाजपा आई.टी.विभाग प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। राहुल शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
राहुल शर्मा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में शुरुआत की थी उसके बाद वह भाजपा आई.टी.विभाग मंडल संयोजक, जिला संयोजक का प्रभार देख चुके हैं। राहुल शर्मा को उनकी कुशल कार्यशैली और उनकी निपुणता को देखते हुए उन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। राहुल शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सत्ती, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो.राम कुमार, भाजपा आई.टी.विभाग के प्रदेश संयोजक श्री चेतन बरागटा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोहर लाल शर्मा, चिंतपूर्णी से विधायक श्री बलवीर चौधरी, गगरेट से विधायक श्री राजेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरोली श्री रविंद्र जसवाल, समस्त हरोली भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उसने कहा भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है मैं उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाऊंगा। भाजपा आई.टी. विभाग केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेगा ताकि कोई भी सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ना रहे।
































