2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में करेंगें शिरकत
करनाल, आशुतोष गौतम (29 सितंबर) अतिरिक्त उपायुक्त अनिश कुमार के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर जिला के विभिन्न गांवों में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किये जायेंग। जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्य, स्वयंसेवी सदस्य, नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े युवा, स्वच्छताग्राही, ग्रामीण आंचल से जुड़ी संस्थाए, जन प्रतिनिधि व ग्रामीण मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को प्लास्टिक ना इस्तेमाल के सम्बन्ध में जागरुक किया जायेगा। ग्रामीणों के सहयोग से गांव में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित करवा कर गांव में इधर उधर फैले प्लास्टिक व पॉलिथीन की थैलियों को इक्_ा करके एक निश्चित जगह पर रखा जायेगा। फिर गांव में एकत्रित पॉलिथीन की थैलियों को सड़क निर्माण में इस्तेमाल के लिए पीडब्लूडी से सहयोग विचार भी किया जा सकता है या अन्य विकल्प के बारे में भी सोचा जा सकता है। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम जोकि गुजरात के साबरमती में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में भारतवर्ष से लोग प्रतियोगिता करेगें। आज करनाल से 20 सदस्यी दल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। जिला करनाल के दल का नेतृत्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार सन्धु व सहायक समन्वयक तकनीकी राजीव कुमार शर्मा संयुक्त रुप से कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना सम्बोधन देकर देश भर से आए स्वच्छता कर्मियों व स्वच्छता सिपाहियों का मार्ग दर्शन करेंगें। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार सन्धु, सहायक समन्वयक तकनीकी राजीव कुमार शर्मा, खण्ड समन्वयक पूर्ण चन्द सैनी, असन्ध से ग्राम सचिव सेवा, सरपंच थल गुरजंट सिंह, निसिंग से ग्राम सचिव मुकेश, सरपंच नरुखेडी़ नरेन्द्र कुमार, करनाल से ग्राम सचिव मुकेश कुमार, मोदीपुर से बालकृष्ण, नसीरपुर टिल्ला के सरपंच जितेन्द्र कुमार, ढाकवाला से स्वच्छताग्राही रोहताश अग्रवाल जोगी, स्वच्छताग्राही ममता, बडसत के सरपंच महेश, ग्राम सचिव अनूप कुमार, सरपंच तखाना कालोनी पुष्पा रानी, स्वच्छताग्राही, सरपंच सांतडी विनोद कुमार, स्वच्छताग्राही संजीव कुमार, स्वच्छताग्राही धूम सिंह, स्वच्छताग्राही जसविन्द्र, स्वच्छताग्राही मामू राम इत्यादि उपस्थित रहे।





























