70 रोगीयों को आप्रेशन योग्य पाया गया जिनको ओप्रेशन के लिये तारीख दी गई
करनाल, आशुतोष गौतम (6 अक्तूबर) करनाल मानव सेवा संघ द्वारा निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर इस माह भी रविवार को लगाया लगाया। स्वामी प्रेम मूर्ति ने बताया कि इस शिविर में डा. बी.के. ठाकुर हस्पताल से आये डा. संजय व उनकी टीम ने आये हुये 180 रोगीयों की आँखो की जाँच की व उनमें से 70 रोगीयों को आप्रेशन योग्य पाया गया जिनको ओप्रेशन के लिये तारीख दे दी गई। जिनका कि मानव सेवा संघ की तरफ से निशुल्क ओप्रेशन करवाया जायेगा। बाकी रोगियों को संभव दवाईयां वितरित की गई व उन्हें आँखो के रख-रखाव हेतु सुझाव दिये गये। इसके अतिरिक्त समाज सेवी कपिल किशोर द्वारा 39वां रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें आये हुये रक्तदाताओं ने 201 यूनिट रक्तदान किया। यह सारा कार्य कल्पना चावला मैडिकल कॉलेज की तरफ से आई हुई टीम द्वारा सम्पन्न किया गया। स्वामी प्रेम मूर्ति ने बताया कि रक्तदान महादान होता है। जिसकी एक बूंद से किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आये हुये रक्तदाताओं व मैडिकल टीम का स्वागत व उनका धन्यवाद किया। आये हुये रक्तदाताओं को मोमैंटो व सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किय गया। कपिल किशोर ने युवाओं से अपील कि की वह भी बढ़-चढ़ककर इस महादान में अपना सहयोग समय-समय पर देते रहे ताकि इससे किसी की भी जान बचाई जा सके। सभी रोगीयों व रक्तदाताओं एवं आये हुये सज्जनों के लिये जलपान व प्रसाद भण्डारा की व्यवस्था की रही। इस अवसर पर मुख्य रुप से डा. बी.के सिंगला एवं उनकी पत्नी, ईश्वर चन्द गुप्ता, दुल्ली चन्द शर्मा, सीए नागेश गुप्ता, शादी लाल वर्मा, सुरेश जुनेजा, राम प्रकाश शर्मा, देशराज, रामकुमार, राजेन्द्र कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।































