पंजेहरा, स्वारघाट, नैनादेवी खंडों का पथ संचलन कार्यक्रम मंगलवार 8 अक्टूबर को
बीबीएन 7 अक्टूबर शांति गौतम ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नालागढ़ जिला के पंजेहरा, स्वारघाट, नैनादेवी खंडों का पथ संचलन कार्यक्रम आज मंगलवार 8 अक्टूबर को 11 बजे रामशहर मे होगा। यह जानकारी देते हुए जिला संघचालक एच आर धीमान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य ,वक्ता संघ के आखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य गुणवंत सिंह कोठारी होंगे।































