कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विशेष आशीर्वाद ऊना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में मिल रहा
जसवाल, ऊना ( 22 फरवरी ) प्रदेश में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कुठार खुर्द पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया ।शनिवार को पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कोठार खुर्द में पहुंचकर कार्यकर्ताओं संग बातचीत की ,वहीं इस दौरान उन्होंने गांव में पानी की बेहतर व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपए की लागत से बन रहे। नए टैंक का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसे जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़क व डंगा निर्माण पर करीब ढाई करोड़ की राशि खर्च की जाएगी, जिससे सड़क सुविधा भी बेहतर होगी। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बेहतर नेतृत्व में ऊना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विशेष आशीर्वाद विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में मिल रहा है।उन्होंने कहा कि बिजली ,पानी, सड़क व स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सुविधाएं मिले यह हमारा लक्ष्य है, इसके लिए काम किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भी प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर ले जाने का प्रयास करें ।ताकि सरकार की नीतियों का लाभ पात्र लोगों को मिले। उन्होंने कि गांव व गरीब की सेवा के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यो में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए ।सत्ती के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






























