वर्तमान शैक्षणिक सत्र में मास्टर डिग्री में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर रोशन किया क्षेत्र का नाम
BHT news, गांव खानपुर (ऊना) की होनहार बेटी कनिका, सुपुत्री स्वर्गीय सुरजीत सिंह एवं माता श्रीमती विंदु चौधरी, ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी से विधि स्नातकोत्तर (एलएलएम) की पढ़ाई पूरी कर कनिका ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में यूनिवर्सिटी टॉप किया है।कनिका की यह सफलता न केवल परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे इलाके के लिए भी प्रेरणादायक है। उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।वर्तमान में कनिका कम आयु में यह डिग्री प्राप्त करने वाली जिले की सबसे होनहार छात्राओं में शुमार हो चुकी हैं। उनका सपना है कि वे आने वाले समय में न्यायिक सेवा में प्रवेश कर समाज को न्याय देने में योगदान दें। सीनियर वकील मनोज राणा,परिजनों, शिक्षकों व गांववासियों ने कनिका की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



























