मध्य प्रदेश व पंजाब की तर्ज पर मिले पत्रकारों को पेंशन, सत्यम प्रेस क्लब ने थामा एचपीयूजे का दामन
बद्दी, 1 दिसंबर ( शांति गौतम) हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस संबद्व नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के बैनर तले सत्यम प्रेस क्लब स्वारघाट द्वारा पत्रकारों की एक बैठक का आयोजन रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह स्वारघाट में किया गया है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा व महामंत्री किशोर ठाकुर ने बतौर मु यातिथि शिरकत की है। जिला बिलासुपर के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस स्वारघाट का गठन किया गया है। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की है व मध्य प्रदेश तथा पंजाब की तर्ज पर पेंशनकी मांग की गई। उन्होने कहा कि जल्द ही जिलाधीश बिलासपुर व एसडीएम स्वारघाट के साथ मुलाकात की जायेगी। जिसमें पत्रकारों से सबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होगी। विक्रम ठाकुर ने बताया कि स्वारघाट उपमंडल मु यालय पर आज भी प्रेस रुम की सुविधा नहीं है जिसको लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश से मिलेगा ताकि एसडीएम आफिस में एक कमरा पत्रकारों को मिल सके। उन्होने कहा कि पत्रकारों के कल्याण के लिये नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट प्रदेश व केंद्र सरकार से समस्याओं को उठाता रहेगा। स्वारघाट के वरिष्ठ पत्रकार लाल चंद भारद्वाज को एचपीयूजे उपमंडल स्वारघाट का अध्यक्ष व रोहित ठाकुर को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। रिशु प्रभाकर को जिला बिलासपुर का उपाध्यक्ष तथा दीनानाथ ठाकुर को जिला सचिव की कमान सौंपी गई है। इस अवसर पर नालगढ प्रेस क्लब के अध्यक्ष सलीम कुरैशी को प्रदेश उपाध्यक्ष व उपमण्डल स्वारघाट के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम ठाकुर को प्रदेश सचिव की अहम जि मेवारी सौंपी गई है। अन्य सभी उपमण्डल स्वारघाट के पत्रकारों को भी जल्द कार्यकारिणी में अहम पद सौंपे जाएंगे। इस बैठक में उनके साथ प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, जिला बिलासपुर सह-प्रभारी शांति स्वरूप गौतम भी मौजूद रहे हैं।
































